फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   himachal congress president kuldeep rathore demands for shilanayas pattika named sonia gandhi

दोबारा कब लगाई जाएगी सोनिया गांधी के नाम की पट्टिका: राठौर

Thu, 15 Oct 2020 05:52 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Thu, 15 Oct 2020 05:52 PM IST
विज्ञापन
himachal congress president kuldeep rathore demands for shilanayas pattika named sonia gandhi
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने सरकार से पूछा कि रोहतांग टनल से कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिलान्यास पट्टिका को पुनर्स्थापित करेंगे। बीआरओ ने पट्टिका को सुरक्षित रखने की बात कबूल ली है। कांग्रेस इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाना चाहती, लेकिन अगर उसे निश्चित समय पर पुन: नहीं लगाया गया तो सरकार कांग्रेस के आंदोलन से निपटने को तैयार रहें। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में वीरवार को प्रेस सम्मेलन में राठौर ने कहा कि सरकार इतिहास से छेड़छाड़ कर रही है। रोहतांग टनल का शिलान्यास सोनिया गांधी ने 28 जून, 2010 को किया था। शिलान्यास पट्टिका को हटाना लोकतंत्र की मर्यादा का हनन और पूरी तरह अनैतिक है। बीआरओ से भी पूछा है कि यह पट्टिका किसके आदेश से निकाली थी।
विज्ञापन


कहा कि रोहतांग टनल के निर्माण को लेकर जिस प्रकार की राजनीति भाजपा कर रही है, वह बहुत ही निंदनीय है। शिलान्यास पट्टिकाओं से राजनीति करना, इनके चरित्र और घटिया मानसिकता को दर्शाती हैं। कहा कि भाजपा नेता पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने भी पट्टिका हटाने को गलत ठहराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार कोरोना काल में लोगों को राहत देने के बजाय उन पर महंगाई थोप रही है। उन्होंने प्रदेश के अस्पतालों में टेस्टों की दरें बढ़ाने की आलोचना की। सीमेंट कंपनियों की मनमानी पर भी हैरानी जताई और कहा कि ऐसा लगता है कि सरकार ने इनके आगे अपने घुटने टेक दिए हैं। भाजपा के तीन साल के कार्यकाल में सीमेंट के दाम 52 रुपये बढ़े हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed