फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress, Pratibha Singh said that it is difficult to build and run a house under BJP rule

Himachal Congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- भाजपा राज में घर बनना और चलाना मुश्किल

Fri, 29 Jul 2022 05:02 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर)
संवाद न्यूज एजेंसी, पांवटा साहिब (सिरमौर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 29 Jul 2022 05:02 PM IST
सार

प्रतिभा सिंह शुक्रवार को पांवटा साहिब में महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित कर रही थीं। कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी विकट समस्या बन गई है।

विज्ञापन
Himachal Congress, Pratibha Singh said that it is difficult to build and run a house under BJP rule
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद सबसे पहले पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी। भाजपा के राज में घर चलाना और बनाना मुश्किल हो गया है। प्रतिभा सिंह शुक्रवार को पांवटा साहिब में महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मलेन को संबोधित कर रही थीं। कहा कि प्रदेश में महंगाई और बेरोजगारी विकट समस्या बन गई है। कांग्रेस शासन में हमेशा महिलाओं, युवाओं के उत्थान और हर क्षेत्र का विकास किया गया। आज ऊर्जा मंत्री सुखराम चौधरी के अपने गृह क्षेत्र पांवटा में रिकॉर्ड बिजली कट लग रहे हैं। जनता ने प्रदेश में सरकार बदलने का मन बना लिया है। 

विज्ञापन


वीरभद्र सिंह के विकास, सिद्धांतों पर लड़ेंगे चुनाव: प्रतिभा
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्षा प्रतिभा सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के विकास और सिद्धांतों के आधार पर जनता के बीच जाएंगे। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। शुक्रवार को पांवटा में महिला महापंचायत और कार्यकर्ता सम्मेलन के बाद प्रतिभा ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वीरभद्र सिंह जैसे महान नेता की कमी जरूरी खलेगी। उनके बिना चुनाव लड़ना बड़ी चुनौती है। उनके प्रदेश के हर जिले में विकास कार्यों और सिद्धांतों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। प्रदेश में अधिकतर बड़े शैक्षणिक संस्थान समेत अन्य विकास कार्य वीरभद्र सिंह की देन हैं।
विज्ञापन


कहा कि प्रदेश में आम आदमी पार्टी का कोई वजूद या जनाधार नहीं है। हिमाचल की राजनीतिक परिस्थितियां अलग हैं। विधानसभा चुनाव में मुख्य टक्कर कांग्रेस और भाजपा के बीच होगी। कांग्रेस को हर जिला और विस क्षेत्र में मजबूत किया जाएगा। बेहतर कार्य करने वाली कर्मठ महिलाओं को भी मौका दिया जाएगा। आपसी फूट के सवाल पर प्रतिभा ने कहा कि सब मिलकर चलेंगे। पहले कुछ अलग परिस्थितियों रही होंगी। अब जिसे टिकट मिलेगा, सभी मिलकर उसकी जीत के लिए कार्य करेंगे। उन्होंने सम्मलेन के आयोजन पर पूर्व विधायक किरनेश जंग की पीठ थपथपाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नौकरी बेचने वाली सरकार: अग्निहोत्री
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस सरकार को नौकरी बेचने वाली सरकार के रूप में याद किया जाएगा। पेपर लीक मामले के असली दोषी अभी भी गिरफ्त से बाहर हैं। कांग्रेस सरकार आने पर सब असली आरोपी सलाखों कर पीछे होंगे। कोई भी गलतफहमी में न रहे। भाजपा सरकार किसी की भी नहीं, यह लुटेरी सरकार है। अब मंच पर सीएम के भाषण पर बाबुल की दुआएं लेती जा... गीत फिट बैठता है।    अग्निहोत्री ने कहा कि भाजपा के डूबते जहाज का अफसरों को आभास है। मुख्य सचिव और डीजीपी के जाने के बाद मुख्यमंत्री भी जाएंगे। पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का सिरमौर से खास लगाव था। कांग्रेस की रथ यात्रा इस सरकार का सूपड़ा साफ करेगी। कांग्रेस ओपीएस लागू करेगी व पांच लाख लोगों को पक्की नौकरी देगी। ट्रैक्टर पर सब्सिडी खाने वाले नेता को जनता नहीं बख्शेगी। 


ये रहे मौजूद
पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय बहादुर सिंह, पूर्व विधायक किरनेश जंग, पूर्व विस अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, रेणुका क्षेत्र विधायक विनय कुमार, इकबाल मोहम्मद, दिलीप चौहान, अमित नंदा, कुंजना सिंह, राजू, ओंकार सिंह और राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed