{"_id":"62a9ce58327cf51da8160177","slug":"himachal-congress-pratibha-singh-said-that-government-representatives-are-selling-jobs-in-the-state","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- प्रदेश में सरकार के नुमाइंदे बेच रहे नौकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- प्रदेश में सरकार के नुमाइंदे बेच रहे नौकरियां
Wed, 15 Jun 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Jun 2022 05:50 PM IST
सार
परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। सरकार कहती है कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है, लेकिन सच यह है कि यह पेपर बेचा गया है।
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार के नुमाइंदे नौकरियां बेच रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण पुलिस पेपर लीक मामला है। कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है, लेकिन इनके राज में देश और प्रदेश का बेरोजगार युवा सड़कों पर आ गया है। परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में प्रतिभा ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। सरकार कहती है कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है, लेकिन सच यह है कि यह पेपर बेचा गया है।
विज्ञापन
इसमें डीजीपी समेत कई आलाधिकारी शामिल थे। युवा कांग्रेस ने मामले की सीबीआई जांच के लिए हर जिले में धरना दिया, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। पीएम मोदी के शिमला दौरे से उम्मीद थी कि वह इस मसले की सीबीआई जांच की बात करेंगे, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं कहा। देश में भाजपा के राज में बेरोजगारी बढ़ रही है। जो भर्तियां हो रही हैं, उनका पेपर लीक हो रहा है। सेना की भर्ती पिछले चार साल से नहीं हुई है।
विज्ञापन
अब टूर ऑफ ड्यूटी स्कीम (टीओडी) को लागू कर दिया है। इससे हजारों युवा जो सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे और ओवरेज हो गए, उनका भविष्य खराब हो गया। कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर लोगों के पास जाएगी। चुनाव कांग्रेस नहीं, जनता की भलाई के लिए भी करो या मरो की तर्ज पर लड़ा जाएगा। इसे जीता भी जाएगा। कहा कि पीएम मोदी ने आठ साल के कार्यकाल में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग का दुरुपयोग किया है। जो भी उनके खिलाफ जाता है, उसके खिलाफ इन एजेंसियों को लगा देते हैं। ऐसा ही गांधी परिवार के साथ भी किया है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच शुरू कर सोनिया और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन