फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress: Pratibha Singh said that Government representatives are selling jobs in the state

Himachal congress: प्रतिभा सिंह बोलीं- प्रदेश में सरकार के नुमाइंदे बेच रहे नौकरियां

Wed, 15 Jun 2022 05:50 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर Published by: Krishan Singh Updated Wed, 15 Jun 2022 05:50 PM IST
सार

परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। सरकार कहती है कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है, लेकिन सच यह है कि यह पेपर बेचा गया है। 

विज्ञापन
Himachal congress: Pratibha Singh said that Government representatives are selling jobs in the state
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं मंडी की सांसद प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में सरकार के नुमाइंदे नौकरियां बेच रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण पुलिस पेपर लीक मामला है। कहा कि भाजपा युवाओं को रोजगार देने की बात कर रही है, लेकिन इनके राज में देश और प्रदेश का बेरोजगार युवा सड़कों पर आ गया है। परिधि गृह बिलासपुर में पत्रकार वार्ता में प्रतिभा ने कहा कि प्रदेश के हजारों युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। सरकार कहती है कि पुलिस भर्ती का पेपर लीक हुआ है, लेकिन सच यह है कि यह पेपर बेचा गया है।

विज्ञापन


इसमें डीजीपी समेत कई आलाधिकारी शामिल थे। युवा कांग्रेस ने मामले की सीबीआई जांच के लिए हर जिले में धरना दिया, लेकिन सरकार के कान पर जूं तक नहीं रेंगी। पीएम मोदी के शिमला दौरे से उम्मीद थी कि वह इस मसले की सीबीआई जांच की बात करेंगे, लेकिन उन्होंने भी कुछ नहीं कहा। देश में भाजपा के राज में बेरोजगारी बढ़ रही है। जो भर्तियां हो रही हैं, उनका पेपर लीक हो रहा है। सेना की भर्ती पिछले चार साल से नहीं हुई है।
विज्ञापन


अब टूर ऑफ ड्यूटी स्कीम (टीओडी) को लागू कर दिया है। इससे हजारों युवा जो सेना में जाने की तैयारी कर रहे थे और ओवरेज हो गए, उनका भविष्य खराब हो गया। कहा कि कांग्रेस इन सभी मुद्दों को लेकर लोगों के पास जाएगी। चुनाव कांग्रेस नहीं, जनता की भलाई के लिए भी करो या मरो की तर्ज पर लड़ा जाएगा। इसे जीता भी जाएगा। कहा कि पीएम मोदी ने आठ साल के कार्यकाल में ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स विभाग का दुरुपयोग किया है। जो भी उनके खिलाफ जाता है, उसके खिलाफ इन एजेंसियों को लगा देते हैं। ऐसा ही गांधी परिवार के साथ भी किया है। नेशनल हेराल्ड मामले में ईडी की जांच शुरू कर सोनिया और राहुल गांधी को परेशान किया जा रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed