फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress pays tribute to martyrs by lighting candles at shimla

हिमाचल कांग्रेस ने मोमबत्तियां जलाकर दी शहीदों को श्रद्धांजलि

Fri, 26 Jun 2020 09:49 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 26 Jun 2020 09:49 PM IST
विज्ञापन
Himachal Congress pays tribute to martyrs by lighting candles at shimla
कांग्रेस ने शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी। - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल कांग्रेस ने सभी जिलों सीमा पर शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में शिमला में शुक्रवार को रिज मैदान पर बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। शहीदों को नमन करते हुए मोमबत्तियां जलाकर उनके सम्मान में दो मिनट का मौन भी रखा। राठौर ने कहा की कांग्रेस पार्टी देश और सैनिकों के साथ खड़ी है। चीन ने भारत के साथ सीमा संधि को तोड़ा है। राठौर ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश को सच बताना चाहिए कि चीन ने यह दु:साहस कैसे किया। उन्हें यह भी बताना चाहिए कि चीन ने हमारे देश के कितने भूभाग पर कब्जा कर लिया है। देश मे कोविड 19 के चलते चीन का हमारी सीमा पर अतिक्रमण चिंता का विषय है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, विधायक डॉ. धनीराम शांडिल, अनिरुद्ध सिंह, केहर सिंह खाची, सेवादल अध्यक्ष अनुराग शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल, शिमला जिला कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण यशवंत छाजटा, शहरी अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी, प्रदेश कांग्रेस सचिव हरि कृष्ण हिमराल, पवन चौहान, वेद ठाकुर, इंद्र सिंह, अमित नंदा, हरीश जनारथा, सोहन लाल, यशपाल तनाईक, सेनराम नेगी, एम डी शर्मा,अशोक ठाकुर, मुकल गुप्ता, राजेश वर्मा, सेवा दल के पदाधिकारी राजेंद्र शर्मा, ऊषा मेहता, सुनीता देवी, यशवंत कुमार, जितेंद्र राणा, नरेंद्र शर्मा और निशांत ठाकुर,यूबा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शहरी वीरेंद्र बांष्टु इस दौरान मौजूद रहे। 

विज्ञापन

लंच के बहाने समानांतर मीटिंग करना ठीक नहीं : शांडिल

 प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने कहा कि पार्टी में अनुशासनहीनता कतई सहन नहीं होगी। पूर्व प्रदेशाध्यक्ष कौल सिंह के लंच पर कुछ नेताओं की मीटिंग पर कड़ा संज्ञान लिया है। शांडिल ने रिज में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा कि कौल सिंह के घर में भोजन करना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन समानांतर बैठक करना और पार्टी मसलों को मीडिया में ले जाना गलत है। किसी भी नेता को कोई शिकायत है तो उसे पार्टी मंच में जाना चाहिए, जिससे उसका समाधान हो सके। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पुराना इतिहास रहा है और इसे अनुशासन के लिए जाना जाता है। किसी नेता के कोई भी शिकायत है तो वह प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के समक्ष रख सकते हैं। अगर वहां शिकायत नहीं करनी तो अनुशासन समिति के समक्ष मामला उठाया जा सकता है। दो जुलाई को पार्टी अनुशासन समिति की बैठक में नेता अपनी शिकायत रख सकते हैं। 
पार्टी का देश की आजादी और आजादी के बाद काफी योगदान रहा है। इसके नेताओं ने पार्टी मजबूती के लिए खूब मेहनत की है। मीडिया में शिकायतें लेकर जाने की किसी को अनुमति नहीं। इसकी अनुमति पार्टी के किसी भी नेता और कार्यकर्ता को नहीं है।
--

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed