मोदी की रैली पर कांग्रेस ने खड़े किए सवालः कहा- करोड़ों खर्चने के बाद भी भीड़ नहीं जुटा पाई भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस ने कहा है कि बिलासपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को सफल बनाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च कर दिए लेकिन भाजपा भीड़ नहीं जुटा पाई। मोदी ने पहले भी जनता को सपने दिखाए थे, उस पर भी मोदी स्थिति स्पष्ट नहीं कर गए।
कांग्रेस का कहना है कि जहां तक एम्स की बात है, यह पिछली यूपीए सरकार की है। पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने अपने कार्यकाल में देश के राज्यों में एम्स खोलने की बात कही थी। रेल लाइन का विस्तार हिमाचल प्रदेश में पूर्व यूपीए सरकार के कार्यकाल में शुरू हुआ।
पार्टी प्रवक्ता आईएन मेहता ने कहा कि रोजमर्रा वस्तुएं आसमान छू रही हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत सबसे निचले स्तर पर है। बावजूद पेट्रोल, डीजल की कीमत देश में रिकॉर्ड ऊंचाई तक पहुंच गई है।
नरेंद्र मोदी ने मंडी में भी लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से कई वायदे किए थे लेकिन आज तक कोई भी पूरा नहीं हुआ। सेब पर आयात शुल्क बढ़ाने की बात की थी, आज यह चुनावी शिगूफा बनकर रह गया है । प्रधानमंत्री सिर्फ केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा की तारीफ करते रहे। भाखड़ा विस्थापितों की बेहतरी के लिए किसी योजना की घोषणा नहीं की।
प्रधानमंत्री नहीं ला पाए हिमाचल के लिए कोई पैकेज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर कांग्रेस ने कई सवाल खड़े किए हैं। कांग्रेस के महासचिव संदीप सांख्यान ने कहा कि मोदी की रैली में हिमाचल के लोगों के लिए स्थिति साफ नहीं हो पाई। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी न ही रेल लाइन के बारे में अपनी पूरी स्थिति साफ नहीं की।
इसके अलावा प्रदेश के लोगों को प्रधानमंत्री से बड़ी उम्मीदें थी की वह प्रदेश के लिए कोई बड़ा तोहफा दे सकते हैं। मगर लोगों की यह उम्मीद भी पूरी नहीं हो पाई। नरेंद्र मोदी अपने संबोधन में प्रदेश के किसान और बागवानों के लिए भी किसी योजना को लेकर कोई बड़ा घोषणा नहीं की।
न ही प्रदेश के पर्यटन कारोबार के बारे में केंद्र की ओर से किसी पॉलिसी के बारे ही बता पाए। इससे साफ है कि रैली में भी लोगों को मात्र आश्वासन ही दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यह रैली भाजपा की चुनाव को लेकर आयोजित रैली थी।
उन्होंने कहा की शिलान्यास भी चुनाव से ठीक पहले किए गए। जबकि एम्स के लिए जमीन प्रदेश सरकार पहले दे चुकी थी। इसके बाद भी एम्स का शिलान्यास करने के लिए भाजपा ने चुनाव तक के समय का इंतजार किया। इससे साफ है कि यह पूरा कार्यक्रम पार्टी ने चुनाव को लेकर आयोजित किया गया।