{"_id":"59c8fa804f1c1b2d688b6599","slug":"himachal-congress-party-internal-survey-report-completed","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट बनकर तैयार, इनको टिकट देने की सिफारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट बनकर तैयार, इनको टिकट देने की सिफारिश
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Tue, 26 Sep 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस की आंतरिक सर्वे रिपोर्ट बनकर तैयार है। इसे कांग्रेस कार्यालय में अंतिम रूप दिया जा रहा है। रिपोर्ट में कई सीटों पर नए चेहरों से चुनाव लड़ाने की सिफारिश की गई है। इसे 62 सदस्यीय टीम ने तैयार किया है।
विज्ञापन
रिपोर्ट बनाने वालों में राजनीतिक विज्ञानी और कई समाजसेवियों को शामिल बताया जा रहा है। प्रदेश में मोदी हवा को रोकने की रणनीति के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस रिपोर्ट को आधार बनाएगी। इसे हाईकमान को भी भेजा जा सकता है।
विज्ञापन
प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कुछ हफ्ते पहले पार्टी की विधानसभा चुनाव से पहले की स्थिति जानने को आंतरिक मूल्यांकन के लिए एक कमेटी का गठन किया था। इसमें प्रदेश विश्वविद्यालय के शिक्षकों के अलावा कई सामाजिक संस्थाओें से जुडे़ लोग और कई गैर राजनीतिक और पार्टी की विचारधारा से जुडे़ बुद्धिजीवी शामिल किए गए थे।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि इन सबने विधानसभा क्षेत्रवार आंतरिक मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार कर दी है। इसमें प्रत्येक सीट में जिताऊ और कमजोर प्रत्याशियों का ब्योरा अंकित है। बहुत सी सीटों पर एंटीइनकमबेंसी के कारण सिटिंग विधायकों के स्थान पर दूसरे विकल्प सुझाए गए हैं।
जहां भाजपा विधायक हैं, उनमें से भी कई में परंपरागत प्रत्याशियों की बजाय नए चेहरों पर दांव लगाने के सुझाव दिए गए हैं। सुखविंद्र सुक्खू ने रिपोर्ट के तैयार होने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस रिपोर्ट को अभी अंतिम रूप दिया जा रहा है। उसी के बाद इसके आधार पर पार्टी की आगामी रणनीति बनेगी।