{"_id":"5b7ea75842c7924648030894","slug":"himachal-congress-mlas-will-give-one-month-s-salary-for-kerala-flood-affected-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए एक महीने का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केरल बाढ़ प्रभावितों के लिए एक महीने का वेतन देंगे कांग्रेस विधायक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 23 Aug 2018 06:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस विधायकों ने केरल में बाढ़ प्रभावितों के लिए एक महीने की तनख्वाह देने का फैसला लिया है। बाढ़ प्रभावितों के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं और लोगों से भी चंदा जुटाया जाएगा। इसके लिए राजीव गांधी नेशनल रिलीफ एंड वेलफेयर फंड के नाम से प्रदेश भर में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल ने कार्यक्रम की शुरुआत वीरवार को शिमला से कर दी है। कार्यक्रम के दौरान पाटिल ने कहा कि राशि एकत्र कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देशानुसार जिला और ब्लॉक स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुरुदास कामत और केरल में बाढ़ मे मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन