{"_id":"5d4469578ebc3e6cac647d8f","slug":"himachal-congress-mlas-formed-strategy-for-monsoon-season-in-shimla","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल ने बनाई रणनीति
Fri, 02 Aug 2019 10:18 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 02 Aug 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल विधानसभा मानसून सत्र को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक शुक्रवार को होटल हालीडे होम में हुई। बैठक की अध्यक्षता नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने की। बैठक में वीरभद्र सिंह को छोड़कर बाकी सभी विधायक मौजूद रहे।
विज्ञापन
बैठक में मानसून सत्र के दौरान जयराम सरकार पर जोरदार हमला बोलने को लेकर चर्चा हुई। निर्णय हुआ कि सत्र के दौरान सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरकर रखा जाएगा। इनमें राज्य के कानून व्यवस्था, सड़कों की खस्ता हालत जैसे ज्वलंत मुद्दों के साथ सदन में सरकार को घेरने की तैयारी है।
विज्ञापन
साथ ही इस बात पर भी चर्चा की गई कि अगर सत्र लंबा चलता है तो इसके लिए कांग्रेस पहले ही ऐसे मुद्दों को तलाशकर रखेगी जिनके जरिये आक्रामक रुख अपनाकर सरकार को अंतिम दिन तक घेरकर रखा जाए। इस बैठक के बाद अब मानसून सत्र से एक दिन पहले फिर से सीएलपी की बैठक कर रणनीति को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन