राहुल से मिले कांग्रेस विधायक, लोस टिकट के लिए रखी ये मांग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल कांग्रेस के नेताओं के दल ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी से नई दिल्ली मुलाकात कर चुनावी टिकट से पूर्व सर्वे कराने की मांग की। विधायक विक्रमादित्य सिंह समेत अन्य नेताओं के दल ने कुछ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा की। इन सदस्यों ने कहा कि अगले वर्ष लोकसभा चुनाव प्रस्तावित हैं।
शिमला संसदीय सीट से पार्टी को भी इसके लिए सबसे उपयुक्त उम्मीदवार तय करना चाहिए। इसके लिए पार्टी का सर्वे कराना सबसे बेहतर पैमाना रहेगा। जो भी चेहरा लोकसभा चुनाव में जीतने की काबिलियत रखता है, उसे ही टिकट भी दिया जाना चाहिए।
हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष अमित नंदा ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात कर प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने अपनी बात साझा की है। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह, नंदलाल, मोहन लाल ब्राक्टा, धनीराम शांडिल, विनय कुमार, गंगू राम मुसाफिर, रामकुमार, और दलीप चौहान भी मौजूद थे।
गुण-दोष आधार पर होगी कांग्रेस नेताओं की वापसी
कांग्रेस हाईकमान गुणदोष के आधार पर कांग्रेस में नेताओं की बहाली पर फैसला लेगा। इससे पहले नेताओं की कांग्रेस में घर वापसी के सभी मामले में पार्टी की अनुशासन समिति विचार-विमर्श करेगी। समिति की सिफारिशों के बाद प्रदेश कमेटी मामलों को हाईकमान के पास भेजेगी।
पार्टी से निष्कासित नेताओं की वापसी के मामले में अंतिम फैसला हाईकमान लेगा। पिछले विधानसभा चुनाव पार्टी उम्मीदवारों के खिलाफ चुनाव लड़ने वाले बागी नेताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई कर पार्टी से निष्कासित या पार्टी से निलंबित कर दिया था।
पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं सहित करीब डेढ़ सौ लोगों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई थी। करीब 75 लोगों ने पार्टी में वापसी के लिए आवेदन किया है। इनमें कई नेता पार्टी प्रत्याशियों के पिछले विधानसभा चुनाव में बागी होकर चुनाव लड़ चुके हैं। कुछ नेता टिकट न मिलने पर बार-बार कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं। ऐसे नेताओं को भी पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा चुके हैं।
प्रभारी रजनी पाटिल के आते ही होगा मामले में मंथन
चुनाव से पहले कुछ नेता पार्टी में बहाली को लेकर आवेदन कर चुके हैं, क्योंकि लोकसभा चुनाव भी करीब हैं। इनमें कुछ नेता चाहते हैं कि पार्टी में बहाली हो जाए और पार्टी टिकट से चुनाव लड़ने का रास्ता साफ हो जाए। आवेदन करने वालों में तीन नेता पिछले विधानसभा चुनाव बागी होकर लड़ चुके हैं। यह भी पार्टी में वापसी के लिए आवेदन कर चुके हैं।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू कहते हैं कि गुणदोष आधार पर हाईकमान पार्टी नेताओं की घर वापसी करेगा। इससे पहले अनुशासन समिति मामलों में विचार करेगी। पार्टी की प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल के आते होगा मामले में मंथन किया जाएगा।