{"_id":"5e135fbb8ebc3e880c79dbd9","slug":"himachal-congress-mla-meeting-opposition-will-support-reservation-bill","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आरक्षण बिल का समर्थन करने पर बनी सहमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस विधायक दल की बैठक में आरक्षण बिल का समर्थन करने पर बनी सहमति
Tue, 07 Jan 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 07 Jan 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को सुबह प्रदेश विधानसभा परिसर में बुलाई गई। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में बुलाई गई बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक मौजूद रहे। बैठक में कांग्रेस विधायक विधानसभा सदन में आरक्षण बिल का समर्थन करने पर सहमति बनी।
उल्लेखनीय है कि यह आरक्षण बिल लोकसभा, राज्यसभा और विधानसभा में अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति वर्ग को दस साल की अवधि तक आरक्षण दिया जाना है।
इस आरक्षण की अवधि 25 जनवरी को पूरी हो रही है। इस अवधि को बढ़ाने के लिए कम से कम 50 फीसदी विधानसभाओं में आरक्षण बिल को पास करना अनिवार्य है।
यह बिल पास होता है तो इन वर्गों को आरक्षण लाभ की अवधि को बढ़ाया जा सकता है। बताते हैं कि पिछले 70 साल से जो आरक्षण एससी एसटी को दिया जा रहा है, उसे जारी रखने के लिए कांग्रेस भी पक्ष में है।
विज्ञापन