फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress memorandum to CM Jairam Thakur

सुक्खू ने सीएम को सौंपा ज्ञापन, बोले- नशा माफिया के खिलाफ कानून बनाए सरकार

Tue, 21 Aug 2018 05:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 21 Aug 2018 05:12 PM IST
विज्ञापन
Himachal congress memorandum to CM Jairam Thakur

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने नशाखोरी के मामले में कठोर कानून बनाने की वकालत की है। सरकार से विधानसभा के मानसून सत्र में इस दिशा में सख्त कानून बनाने के लिए बिल लाने की मांग भी की है। सरकार विधानसभा के मानसून सत्र में बिल लेकर लाए, जिससे कि नशा तस्करों पर कार्रवाई हो सके। प्रदेश कांग्रेस कमेटी इस मसले पर पूरी तरह सरकार के साथ है।

विज्ञापन


मंगलवार सुबह कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में 15 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला। नशाखोरी रोकने सहित अन्य अहम मुद्दों पर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने सीएम को ज्ञापन भी सौंपा। सीएम से नशे के कारोबार में लगे लोगों की संपत्ति जब्त करने की मांग की है।
विज्ञापन


नशे का कारोबार करते हुए जो भी पकड़ा जाए उसकी कम से कम एक वर्ष तक जमानत न हो। सिंथेटिक ड्रग्स अगर प्रदेश में बेचने का काम कोई केमिस्ट कर रहा है तो उसका लाइसेंस रद किया जाए। प्रदेश में सिंथेटिक ड्रग्स के मामले सामने आ रहे हैं।  पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की सांठगांठ की भी जांच हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पता लगाना जरूरी है कि पुलिस और प्रशासन की मिलीभगत से तो ड्रग्स का कारोबार देवभूमि हिमाचल में नहीं फलफूल रहा। ड्रग्स के कारोबार में शामिल अधिकारियों की प्रमोशन रोकी जाए। कांग्रेस ने मांग की है कि नशे के कारोबार में लगे जिन लोगों पर प्रदेश में दो से तीन मामले पुलिस में दर्ज हैं, सरकार उनकी संपत्ति जब्त करे। फार्मास्यूटिकल कंपनियों की जांच भी होनी चाहिए कि कहीं बिना लाइसेंस ये सिंथेटिक ड्रग्स का उत्पादन व वितरण तो नहीं कर रही हैं। 

योजनाओं का नाम बदला तो सड़क से सदन तक विरोध करेंगे
प्रदेश कांग्रेस ने मांग की है कि सरकार प्रदेश में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के नाम से चल रही योजनाओं के नाम न बदले जाएं। योजनाओं का नाम बदलना लोकतंत्र में उचित नहीं है और यह गलत परंपरा होगी। सरकार राजीव गांधी का नाम योजनाओं से हटाने के बजाय नई योजनाएं नए नाम से शुरू करे। राजीव गांधी का नाम हटाने की कोशिश हुई तो कांग्रेस सड़क से सदन तक भारी विरोध करेगी।


प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव रामलाल ठाकुर, विधायक इंद्र दत्त लखनपाल, विनय कुमार, प्रदेश महासचिव हरभजन सिंह भज्जी, नरेश चौहान, संजय अवस्थी, पूर्व सीपीएस रोहित ठाकुर, सोहन लाल, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रदेश प्रवक्ता संजय चौहान, पीसीसी सदस्य महेंद्र चौहान, रितेश कपरेट, शिमला शहरी के अध्यक्ष प्रदीप भुजा, शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष यशवंत छाजटा व प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष मनीष ठाकुर मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed