{"_id":"6324a480a664ca751578e5fc","slug":"himachal-congress-meeting-for-election-of-congress-rashtriya-adhyaksh","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal Congress: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत करेगी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Congress: राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोनिया गांधी को अधिकृत करेगी हिमाचल प्रदेश कांग्रेस
Sat, 17 Sep 2022 10:22 AM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 17 Sep 2022 10:22 AM IST
सार
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस कमेटी सिंगल लाइन प्रस्ताव भेजेगी।
विज्ञापन
सोनिया गांधी (फाइल)
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
कांग्रेस का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने का फैसला लेने के लिए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सोनिया गांधी को अधिकृत करेगी। इस बाबत 19 सितंबर को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रतिनिधियों की बैठक होगी।
विज्ञापन
राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए दिल्ली से नियुक्त सहायक रिटर्निंग अधिकारी (एआरओ) शमीमा रैना की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में प्रदेश कांग्रेस सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित करेगी। पार्टी की वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष को ही नया अध्यक्ष चुनने के लिए अधिकृत किया जाएगा।
विज्ञापन
19 सितंबर की बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राज्य पदाधिकारियों सहित 71 ब्लॉक अध्यक्ष मौजूद रहेंगे। हिमाचल में विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव नहीं करवाए जा रहे हैं। चुनावों को लेकर जानकारी देने के लिए कांग्रेस हाईकमान की ओर से एपीआरओ शमीमा रैना को भेजा जा रहा है। शमीमा रैना जम्मू-कश्मीर से हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेेगी। 17 अक्तूबर को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए चुनाव होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए हिमाचल कांग्रेस कमेटी सिंगल लाइन प्रस्ताव भेेजेगी। सोनिया गांधी को नए अध्यक्ष के चयन के लिए अधिकृत किया जाएगा।