फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress Media department Chairman Harshwardhan Chauhan hits out at jalshakti minister Mahender singh thakur

हर्षवर्धन चौहान बोले- सत्ता के नशे में चूर कुर्सी के अहंकार में डूबे महेंद्र

Mon, 13 Sep 2021 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 13 Sep 2021 05:27 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह का रवैया न तो अधिकारियों के प्रति और न ही आम लोगों के प्रति सम्मानजनक है।

विज्ञापन
Himachal Congress Media department Chairman Harshwardhan Chauhan hits out at jalshakti minister Mahender singh thakur
प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के जनमंच कार्यक्रम में बागवानी मंत्री महेंद्र सिंह के एक नागरिक के साथ बदसलूकी करने की आलोचना करते हुए कहा है कि सार्वजनिक मंचों पर अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ-साथ लोगों का अपमान करना अब इनकी आदत बन गई है। उन्होंने कहा है कि महेंद्र सिंह सत्ता के नशे में चूर कुर्सी के अहंकार में डूबे हैं। 

विज्ञापन


प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन हर्षवर्धन चौहान ने कहा कि महेंद्र सिंह का रवैया न तो अधिकारियों के प्रति और न ही आम लोगों के प्रति सम्मानजनक है। पिछले दिनों कैबिनेट की बैठक में मुख्य सचिव के साथ उनकी बदसलूकी के बाद अधिकारी वर्ग भी आहत है। हर्षवर्धन ने कहा कि मंडी जिला के करसोग में जनमंच में एक नागरिक के साथ तू तड़ाक से बात करना और उसकी बात को न सुनना जनमंच के औचित्य पर ही सवाल खड़े करता है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री जयराम ऐसे मामलों को नजरअंदाज करते जा रहे हैं। प्रदेश सरकार पर आरोप लगाया कि वह लोगों की समस्याओं को दूर करने में पूरी तरह विफल साबित हो रही है। लोग बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी से परेशान है। सरकार जनमंच कार्यक्रम करवा कर सरकारी धन का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने मंत्री से मांग की कि किसानों और बागवानों की समस्याओं को दूर करने के लिए कदम उठाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed