फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress leaders statement over aiims bilaspur

कांग्रेस नेता बोले-नड्डा के घर में लटका एम्स प्रोजेक्ट

Tue, 31 Jul 2018 06:52 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Tue, 31 Jul 2018 06:52 PM IST
विज्ञापन
 himachal congress leaders statement over aiims bilaspur

प्रदेश कांग्रेस महासचिव रामलाल ठाकुर और महासचिव नरेश चौहान ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा पर हमला बोला है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 3 अक्तूबर 2017 को बिलासपुर जिले के कोठीपुरा में एम्स का शिलान्यास किया था।

विज्ञापन


पीएम ने 48 महीने में इसके तैयार होने की घोषणा स्पोर्ट्स इंडोर स्टेडियम बिलासपुर में की थी। मगर अभी तक मात्र 19 करोड़ रुपये की चारदीवारी का ही काम चल रहा है।
विज्ञापन


नड्डा दिल्ली और चंडीगढ़ में बैठकर एम्स के बारे में बातें करने की बजाए मौके पर आकर स्थिति का जायजा लें और निर्माण कार्य तेज कराएं। पीएम मोदी की घोषणा अनुसार अभी तक लगभग 800 करोड़ रुपये खर्च हो जाने चाहिए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया

 himachal congress leaders statement over aiims bilaspur

एम्स निर्माण की धीमी गति को लेकर ठाकुर और चौहान ने कहा कि 1351 करोड़ रुपये के एम्स प्रोजेक्ट को पीएम ने बिलासपुर के मंच से 48 महीने में पूरा करने की डेड लाइन दी थी। हैरत की बात है कि पूर्व कांग्रेस सरकार के समय 1205 बीघा भूमि 2015 में एम्स के नाम करने के बावजूद निर्माण कार्य गति नहीं पकड़ पाया है।

116 बीघा में अभी तक पशुपालन विभाग का फार्म चल रहा है। 426 बीघा वन भूमि की है। इसकी क्लीयरेंस के लिए प्रक्रिया ही शुरू नहीं की गई है। अभी तक एम्स भी मोदी सरकार का जुमला ही बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed