{"_id":"5f09bc468ebc3e63a25dce54","slug":"himachal-congress-leader-will-gather-in-holi-lodge-the-residence-of-former-chief-minister-virbhadra-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के निजी आवास होलीलॉज में आज जुटेंगे हिमाचल कांग्रेस नेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र के निजी आवास होलीलॉज में आज जुटेंगे हिमाचल कांग्रेस नेता
Sun, 12 Jul 2020 09:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:33 AM IST
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के निजी आवास होलीलॉज में रविवार को कांग्रेस नेता जुटेंगे। बताया जा रहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को होलीलॉज में भोज दिया जा रहा है। यह भी कहा जा रहा है कि यह विशुद्ध रूप से भोज ही है और इसमें कोई राजनीतिक चर्चा नहीं होगी।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश के कांग्रेस विधायकों, पूर्व विधायकों और कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर को भी होलीलॉज से विशेष रूप से टेलीफोन से निमंत्रण भेजा गया है। पार्टी के जो नेता लंच डिप्लोमेसी में शामिल रहे हैं, उन विधायकों और पूर्व विधायकों को भी होलीलॉज में लंच के लिए बुलावा भेजा है।
विज्ञापन
आपसी खींचतान के चलते भोज का न्योता मिलने के बाद भी पार्टी के कई विधायक और पूर्व विधायक दूरी बनाए रख सकते हैं। भोजन में कौन नेता और विधायक उपस्थित होते हैं, यह भोज के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। माना यह भी जा रहा है कि पार्टी की जड़ें और गहरी करने को लेकर भी मंथन हो सकता है। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर कहते हैं कि उनको भी भोज का निमंत्रण मिला है और वह शामिल होने जाएंगे। सिर्फ लंच रखा है और कोई राजनीति नहीं होगी।
विज्ञापन