{"_id":"5c51c3d5bdec224e1b7f5fc8","slug":"himachal-congress-leader-naresh-chauhan-statement-over-swine-flu-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज समय पर न होने से जा रही स्वाइन फ्लू से जानें: चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाज समय पर न होने से जा रही स्वाइन फ्लू से जानें: चौहान
Wed, 30 Jan 2019 09:04 PM IST
ashok chauhan
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: ashok chauhan
Updated Wed, 30 Jan 2019 09:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने स्वाइन फ्लू के मामले लगातार बढ़ने और मौतों का आंकड़ा एक दर्जन के पास पहुंचने पर सरकार को घेरा है। सीएम जयराम ठाकुर और स्वास्थ्य मंत्री विपिन परमार से मांग की है कि स्वाइन फ्लू पर काबू पाने को उठाए जा रहे कदमों की जानकारी जनता को दें। साथ ही इससे निपटने की पुख्ता रूपरेखा बनाई जाए।
विज्ञापन
कहा कि इलाज समय पर न मिलने से लोगों की जान जा रही है। अभी स्वाइन फ्लू की जांच की व्यवस्था सिर्फ आईजीएमसी शिमला, नेरचौक मेडिकल कॉलेज और टांडा मेडिकल कॉलेज कांगड़ा में ही है। इससे दूरदराज के क्षेत्र के लोगों को स्वाइन फ्लू की पुष्टि देरी से हो रही है। इलाज में देरी का बड़ा कारण हर जिला मुख्यालय पर जांच सुविधा न होना भी है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार को हर जिला मुख्यालय पर स्वाइन फ्लू की जांच किट मुहैया करानी चाहिए ताकि लोगों की जानें न जाएं। उन्होंने कहा कि अभी तक स्वाइन फ्लू के लगभग साठ मामले पॉजीटिव पाए जा चुके हैं। 11 लोगों की जान चली गई है। बीते मंगलवार को ही 13 नए मामले सामने आए हैं। यह बहुत ही गंभीर विषय है। सरकार को इस पर काबू पाने के लिए गंभीरता के साथ कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
आईजीएमसी शिमला में स्वाइन फ्लू की दवाइयों की कमी की बात भी सामने आ रही है। जो बेहद गंभीर मामला है। स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ने से जनता में दहशत फैल रही है। चौहान ने कहा कि स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों पर कांग्रेस पार्टी चिंतित है। उन्हें इसमें कोई आपत्ति नहीं कि भाजपा अपने पार्टी के कार्यक्रमों को करे, लेकिन सरकार को उसमें शामिल होने के साथ ही जनता की जान की रखवाली भी करनी चाहिए।