फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that rising inflation, unemployment is due to BJP

हिमाचल कांग्रेस: कुलदीप राठौर बोले- बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी भाजपा की कारगुजारियां

Sat, 12 Feb 2022 07:59 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Sat, 12 Feb 2022 07:59 PM IST
सार

प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने शनिवार को पंजाब के खन्ना विधानसभा क्षेत्र में गुरकीरत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित को प्रमुखता दी है, जबकि भाजपा ने तानाशाही नीतियों और निर्णयों से देश को बर्बाद कर दिया है।

विज्ञापन
Himachal Congress: Kuldeep Rathore said that rising inflation, unemployment is due to BJP
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा लोगों को जोड़ने की राजनीति की है। भाजपा अपने राजनीतिक हित के लिए लोगों की भावनाओं से खेलकर उन्हें तोड़ने की राजनीति करती है। देश आज गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती अर्थव्यवस्था भाजपा की कारगुजारियों का नतीजा है। हिमाचल के लोगों ने उप चुनावों में भाजपा को उसकी जन विरोधी नीतियों का मुंहतोड़ जवाब दिया है। प्रदेशाध्यक्ष राठौर ने शनिवार को पंजाब के खन्ना विधानसभा क्षेत्र में गुरकीरत सिंह के पक्ष में चुनाव प्रचार किया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा जनहित को प्रमुखता दी है, जबकि भाजपा ने तानाशाही नीतियों और निर्णयों से देश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा देश के इतिहास से खिलवाड़ कर रही है। सेना और राष्ट्रभक्तों के नाम पर भी भाजपा आज राजनीति कर वोट बटोरने का प्रयास कर रही है। पंजाब में कांग्रेस सरकार ने अपने सभी वायदों को पूरा किया है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वे पंजाब में स्थिरता और विकास के लिये फिर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाते हुए इसे भारी मतों से विजयी बनाएं। राठौर ने विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में भाजपा के दुष्प्रचार से लोगों को सचेत करते हुए कहा कि पंजाब के बाद हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी भाजपा को मुंह की खानी पड़ेगी।
विज्ञापन


15 से सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगी दीपा दासमुंशी
 हिमाचल कांग्रेस विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटने लगी है। पहले चरण में पार्टी के सदस्यता अभियान में तेजी लाई जाएगी। हाईकमान के निर्देश पर प्रदेश चुनाव अधिकारी दीपा दासमुंशी 15 से विस्तृत रिपोर्ट लेंगी। यह रिपोर्ट हाईकमान को सौंपी जानी है। प्रदेश कांग्रेस की चुनाव अधिकारी दीपा दासमुंशी और प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर 15 फरवरी से जिलों में जाकर पार्टी सदस्यता अभियान की समीक्षा करेंगे। अभी तक 2.19 लाख सदस्यता फार्म जिलों को भेजे जा चुके हैं। इनमें सिर्फ पचास हजार फार्म ही भरकर राजीव भवन में पहुंचे हैं। राज्य में 19 नवंबर, 2021 से पार्टी सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फार्म की ज्यादा संख्या और सदस्यों की कम संख्या को देखकर चुनाव अधिकारी ज्यादा सक्रिय हुई हैं। पहले दीपा दासमुंशी ने प्रदेश कार्यालय में रिपोर्ट ली और अब जिलों जाकर सदस्यता अभियान का जायजा लेंगी। सूत्रों के अनुसार विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को सदस्यता अभियान चलाकर ज्यादा सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया जाना है। सदस्यता अभियान में तेजी लाने के साथ 31 मार्च तक सदस्य बनाने के आदेश दिए जाने हैं। ऑनलाइन सदस्यता अभियान चलाकर भी अधिक सदस्य बनाने का कार्यक्रम चलाया जाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed