{"_id":"5c8e3cd0bdec2213f32f706e","slug":"himachal-congress-janchetna-yatra-in-shimla-and-sirmour","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरमौर, शिमला में होगी कांग्रेस की जनचेतना यात्रा, प्रदेशाध्यक्ष फील्ड में उतरेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर, शिमला में होगी कांग्रेस की जनचेतना यात्रा, प्रदेशाध्यक्ष फील्ड में उतरेंगे
Mon, 18 Mar 2019 10:55 AM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Mon, 18 Mar 2019 10:55 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोकसभा चुनाव करीब आते देख कांग्रेस दूसरे चरण में सिरमौैर और शिमला में 22 से 29 तक जनचेतना यात्रा आरंभ करेगी। इसके बाद हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी संसदीय क्षेत्र में भी कांग्रेस की जन चेतना यात्रा होगी। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप जिला सिरमौर में 22 से 24 तक फील्ड में उतरेंगे और लोगों के बीच जाकर संपर्क स्थापित करेंगे।
विज्ञापन
राठौर शिमला जिले के क्षेत्रों में 26 से 29 तक जन चेतना यात्रा करेंगे। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष बूथ स्तर पर आम लोगों और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने आम जनता से दो वादे किए थे, उनको पूरा न करने से आम जनता पर क्या असर पड़ा है।
विज्ञापन
इसे लेकर भी लोगों के बीच जाकर जागरूक किया जाएगा। बताते हैं कि इसके बाद कांग्रेस की जन चेतना यात्रा हमीरपुर और कांगड़ा में चलाई जानी है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में जनचेतना यात्रा का जिम्मा सह प्रभारी गुरकीरत सिंह को सौंपा गया है। गुरकीरत के साथ हमीरपुर के स्थानीय नेता, कांग्रेस विधायक और पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक और स्थानीय नेता भी साथ रहेंगे।
विज्ञापन
कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में जनचेतना यात्रा सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री के जिम्मे रहेगी। कांगड़ा के स्थानीय नेताओं को भी साथ रखना होगा। मंडी संसदीय क्षेत्र में जनचेतना यात्रा के दौरान प्रदेश की प्रभारी रजनी पाटिल, सह प्रभारी गुरकीरत सिंह, प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर, सीएलपी नेता मुकेश अग्निहोत्री सहित प्रदेश के बड़े नेता भी शामिल रहेंगे।