फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress invites candidates names for loksabha elections 2019

कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों से मांगे आवेदन

Fri, 25 Jan 2019 05:02 PM IST
अरविन्द ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 25 Jan 2019 05:02 PM IST
विज्ञापन
himachal congress invites candidates names for loksabha elections 2019

लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम का एलान कर सकती है। इसके लिए पार्टी ने 31 जनवरी तक लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। यह बात प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बिलासपुर में पत्रकार वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि अभी संगठन में कोई बदलाव नहीं होगा, लेकिन जो लोग निष्क्रिय हैं उनकी जगह काम करने वालों को मौका दिया जाएगा।

विज्ञापन


राठौर ने कहा कि पदभार संभालने के बाद उन्होंने शिमला, ऊना और हमीरपुर सहित अन्य क्षेत्रों का दौरा किया है। इस दौरान पाया कि लोगों का भाजपा से मोहभंग हो रहा है और वे कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिलासपुर में एम्स यूपीए सरकार की देन है। कांग्रेस वरिष्ठ नेताओं को साथ लेकर जल्द प्रदेश में कार्यक्रमों का आयोजन करेगी।

विज्ञापन

himachal congress invites candidates names for loksabha elections 2019

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को अंबानी और अडानी चला रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मात्र उद्योगपतियों के एजेंट के रूप में काम कर रहे हैं। कहा कि जब प्रधानमंत्री ने एम्स का शिलान्यास कर दिया था। जो अब नड्डा बताएं की भूमि पूजन की क्या आवश्यकता पड़ी। एक साल से एम्स का काम क्यों शुरू नहीं हो पाया? 

राठौर ने कहा कि पार्टी कार्यालय में हुए विवाद की जांच को दो अधिवक्ताओं की कमेटी बनाई गई है। रिपोर्ट आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी। पार्टी से बाहर चल रहे कार्यकर्ताओं और नेताओं की घर वापसी को लेकर अनुशासन समिति की रिपोर्ट आ चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed