{"_id":"59c67a754f1c1b2a688b60f4","slug":"himachal-congress-incharge-sushil-kumar-shinde-on-three-days-himachal-tour","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल दौरे पर पहुंच रहे सुशील कुमार शिंदे, कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे भाग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल दौरे पर पहुंच रहे सुशील कुमार शिंदे, कार्यकर्ता सम्मेलन में लेंगे भाग
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 23 Sep 2017 09:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हिमाचल प्रभारी सुशील कुमार शिंदे हिमाचल के तीन दिवसीय दौरे पर 26 सितंबर को आएंगे। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव और मीडिया विभाग के चेयरमैन नरेश चौहान ने बताया है कि सुशील कुमार शिंदे 26 सितंबर को ऊना जिला में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ऊना के कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को सुबह 11 बजे ऊना में संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
इसी दिन ढाई बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुटलैहड के कार्यकर्ता सम्मेलन को सोलग मैरिज पैलेस समूर में संबोधित करेंगे। शाम पांच बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चिंतपूर्णी के कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
27 सितंबर को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जसवां परागपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को सुबह दस बजे परागपुर, साढ़े 12 बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नादौन के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को नादौन में और शाम चार बजे ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बडसर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
रात्रि ठहराव चंडीगढ में होगा। 28 सितंबर को सोलन जिला के परवाणू में प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के दलित सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। नरेश चौहान ने बताया कि तीन दिवसीय दौर के दौरान हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के साथ मौजूद रहेंगे।