फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal congress incharge rajni patil statement over groupism in congress

पार्टी में बर्दाश्त नहीं की जाएगी गुटबाजी, मतभेद को मनभेद में नहीं बदलने देंगेः पाटिल

Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांगड़ा Updated Tue, 10 Jul 2018 09:06 AM IST
विज्ञापन
himachal congress incharge rajni patil statement over groupism in congress

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह में मतभेद को मनभेद में नहीं बदलने दिया जाएगा। पहले जो हुआ सो हुआ लेकिन अब गुटबाजी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

विज्ञापन


पार्टी लाइन से बाहर किसी ने बयान दिया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पाटिल हिमाचल प्रवास के पहले दिन कांगड़ा में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में संबोधित कर रही थीं। इस दौरान उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लोकतांत्रिक प्रणाली से कराने की वकालत की।
विज्ञापन


कहा कि पार्टी में चुनाव से अध्यक्ष चुनने की परंपरा है। हालांकि, उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष को लेकर फैसला पार्टी हाईकमान को करना है। हिमाचल व गुजरात में विधानसभा चुनावों के चलते संगठनात्मक चुनाव नहीं हो पाए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


पाटिल ने कहा कि इस बार हिमाचल लोकसभा चुनाव का परिणाम पिछली बार से उलट होगा। लोस चुनावों में हिमाचल की चारों सीटों पर जीत के लिए राहुल गांधी स्वयं हर क्षेत्र का दौरा करेंगे। 

मोदी सरकार पर साधा निशाना

himachal congress incharge rajni patil statement over groupism in congress

हिमाचल की ग्राउंड जीरो रिपोर्ट पार्टी हाईकमान को दी जाएगी।  पाटिल ने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर टिकटों का आवंटन जल्द होगा। टिकट किसे दिया जाएगा, यह निर्णय हाईकमान को करना है लेकिन पार्टी के लिए कार्यकर्ता अहम हैं। उन्होंने कहा कि वह यहां गुटबाजी खत्म करने आईं हैं।  

पाटिल ने कहा कि इस समय देश में भय का वातावरण है। पहले तो भाजपा ने जनता को पंद्रह लाख देने का वायदा किया। फिर महिलाओं ने जो बचत की थी, उन पैसों को भी निकलवा लिया। परिणाम यह निकला कि माल्या जैसे लोग पैसे लेकर भाग गए।

इस माहौल से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए लक्ष्य 2019 में कांग्रेस हर विधानसभा क्षेत्र में जाएगी। इस मौके पर कांग्रेस सह प्रभारी मलकीयत सिंह, सुखविंद्र सिंह सुक्खू, मुकेश अग्निहोत्री, जीएस बाली, सुधीर शर्मा आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed