फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress Incharge Rajiv Shukla Statement in Una and Kangra

शुक्ला बोले- कांग्रेस मजबूत, पार्टी में थोड़ा मनमुटाव स्वाभाविक

Wed, 07 Jul 2021 09:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)/फतेहपुर (कांगड़ा)
अमर उजाला नेटवर्क, भरवाईं (ऊना)/फतेहपुर (कांगड़ा) Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 Jul 2021 09:18 PM IST
सार

प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व की कमी नहीं है। जिसके भी नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा, पार्टी के सभी विधायकों को मान्य होगा। 

विज्ञापन
Himachal Congress Incharge Rajiv Shukla Statement in Una and Kangra
प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी मजबूत है। मजबूत पार्टी में थोड़ा मनमुटाव होना स्वाभाविक है। 2022 के विस चुनाव में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी को सत्ता में लाएंगे। वह भरवाईं में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नेतृत्व की कमी नहीं है। जिसके भी नेतृत्व में 2022 का चुनाव लड़ा जाएगा, पार्टी के सभी विधायकों को मान्य होगा। कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। विकास कार्य ठप पड़े हैं। बेरोजगार युवक ठोकरें खा रहे हैं। महंगाई चरमसीमा पर है। कोरोना काल में सरकार जनता को आर्थिक सहायता देने में नाकाम रही है।

विज्ञापन


खासकर व्यापारी वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र व प्रदेश सरकार दोनों चुप हैं। जनता को अच्छे दिन दिखाने के बजाय बुरे दिन दिखाकर जीवन यापन करना मुश्किल कर दिया है। इससे पहले राजीव शुक्ला ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में पावन पिंडी के दर्शन किए। कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी संजय दत्त, गुरकीरत  सिंह, पूर्व विधायक कुलदीप कुमार, मंडल अध्यक्ष बलवान, हरप्रीत बाबा, रजनीश किंमटा, राघव राणा, अभिषेक राणा, चिंतपूर्णी बारीदार सभा के प्रधान रविंद्र छिंदा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन


पुराने के साथ नए चेहरों को देंगे मौका: शुक्ला
 कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि 2022 का विधानसभा चुनाव कांग्रेस महंगाई बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लड़ेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी में मतभेद होते हैं, गुटबाजी कोई नहीं है। कांग्रेस एकजुट होकर विधानसभा चुनाव लड़ेगी। कहा कि पुराने के साथ नए चेहरों को भी चुनाव लड़ने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने पार्टी नेतृत्व को लेकर कहा कि कांग्रेस में एक से एक काबिल नेता है जो पार्टी का नेतृत्व करने में क्षमता रखते हैं। वीरभद्र सिंह का स्वास्थ्य शीघ्र ठीक हो, उनका नेतृत्व पार्टी के लिए सबसे बढ़िया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा किसी व्यक्ति या परिवार की जागीर नहीं: अविनाश

उधर, भाजपा के 12 जुलाई को होने वाले त्रिनेत्र सम्मेलन की तैयारियों पर बुधवार को फतेहपुर मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष करतार पठानिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।  खन्ना ने कहा कि भाजपा किसी व्यक्ति या परिवार की जागीर नहीं है। यह कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी और संगठन जब जिम्मेदारी और दायित्व देता है, तब ही कोई व्यक्ति नेता बनता है न कि घर में। फतेहपुर उपचुनाव को लेकर कहा कि जिस भी कार्यकर्ता को संगठन टिकट देगा, उसके साथ चलना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बूथ मैनेजमेंट को लेकर टिप्स भी दिए। 

बैठक को संगठनात्मक जिला नूरपुर के अध्यक्ष रमेश राणा ने भी संबोधित किया। प्रदेश पूर्व सैनिक लीग के बैनर तले पूर्व सैनिकों का एक शिष्टमंडल फतेहपुर ब्लॉक अध्यक्ष कैप्टन मान सिंह की अध्यक्षता में प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना से मिला और भाजपा के समर्थन का एलान किया। प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाल परमार, प्रदेश भाजपा मीडिया प्रभारी राकेश शर्मा, जिला अध्यक्ष रमेश राणा, जिला महामंत्री डॉ. सतीश शर्मा, बलदेव ठाकुर, अजय पठानिया, निशा शर्मा, कुलदीप डोगरा, ओंकार राणा, सुमन बाला, रीता ठाकुर, जगदेव सिंह, हरप्रीत संधू, युद्धवीर कोहली, डॉ. सुधीर चौधरी, प्रवीण टिंकू, जोगिंदर सिंह, तृप्ता चंबियाल, विनय शर्मा और मनी दड़ोच आदि मौजूद रहे। 

कांग्रेस में दिखी गुटबाजी, नेताओं ने अलग-अलग किया शुक्ला का स्वागत

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के ऊना दौरे के दौरान कांग्रेस की गुटबाजी जगजाहिर हो गई। भरवाईं में दो कांग्रेस नेताओं ने प्रभारी का 500 मीटर की दूरी पर अलग-अलग स्वागत किया। 2022 के विस चुनाव के लिए नेता अभी से प्रभारी के सामने सक्रियता दिखाने में जुट गए हैं। बुधवार को प्रभारी के दौरे में चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेताओं में गुटबाजी खुलकर देखने को मिली।

पूर्व मंत्री कुलदीप कुमार ने अपने समर्थकों के साथ चलाली रोड पर कांग्रेस प्रभारी का बैंड-बाजे व हार पहनाकर स्वागत किया।  इससे आधा किलोमीटर दूर कांग्रेस सेवादल यंग बिग्रेड के प्रदेशाध्यक्ष सुदर्शन सिंह बबलू ने शुक्ला का अपने समर्थकों और बैंड-बाजों के साथ स्वागत किया। दोनों कांग्रेस नेताओं के समर्थकों ने अपने-अपने नेता के पक्ष में नारेबाजी भी की। चिंतपूर्णी में कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के बयान ने भी समर्थकों का हवा दे दी है।

इसमें उन्होंने 2022 के चुनाव में पुराने चेहरों के साथ नए चेहरों को मैदान में उतारने की बात कही है। ऐसे में अब समर्थक अपने नेता के पक्ष में और सक्रियता के साथ फील्ड में जुए
गए हैं। वर्तमान में सुदर्शन बबलू कोविड राहत सामग्री पहुंचाने समेत अन्य कार्यों के साथ जनता में पैठ बनाने में जुटे हैं, जबकि पूर्व मंत्री कुलदीप भी सक्रियता के साथ लोगों के साथ जनसंपर्क बनाए हुए हैं। हालांकि, अभी 2022 के विस चुनाव के लिए समय है, लेकिन चिंतपूर्णी हलके में अभी से राजनीति गरमाने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed