फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Congress in-charge Shukla said that Congress office bearers should stand in the fray for Vis elections

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस प्रभारी शुक्ला बोले- विस चुनाव के लिए मैदान में डट जाएं कांग्रेस पदाधिकारी

Mon, 20 Jun 2022 10:03 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 20 Jun 2022 10:03 PM IST
सार

राजीव शुक्ला ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि कांग्रेस को पूर्व की भांति जन आकांक्षाओं को पूरा करना होगा। प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा कमेटी की बैठक में शुक्ला ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जन कल्याण को प्रमुखता दी जाए। 

विज्ञापन
Himachal Congress in-charge Shukla said that Congress office bearers should stand in the fray for Vis elections
कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने बैठक की अध्यक्षता की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य एवं प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने कहा कि पार्टी के पदाधिकारी विधानसभा चुनावों के लिए मैदान में डट जाएं। विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को मजबूती के साथ जीत हासिल करनी है। सभी को एकजुट होकर लोगों के बीच जाना है। पार्टी के घोषणापत्र में किसानों-बागवानों और आम लोगों के हितों को जुड़े मुद्दे प्रमुखता से शामिल किए जाएं। शुक्ला ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में प्रदेश कांग्रेस की विभिन्न कमेटियों की बैठक की अध्यक्षता की। कहा कि कांग्रेस को पूर्व की भांति जन आकांक्षाओं को पूरा करना होगा। प्रदेश कांग्रेस चुनाव घोषणा कमेटी की बैठक में शुक्ला ने कहा कि पार्टी की नीतियों और जन कल्याण को प्रमुखता दी जाए। 

विज्ञापन


घोषणापत्र पार्टी का दस्तावेज और आइना होता है। इसके तहत सरकार लोगों से किए अपने वादों को पूरा करती है। लोगों को कांग्रेस से बहुत उम्मीदें हैं। बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी मुख्य मुद्दे हैं। 
विज्ञापन

कांग्रेस चुनाव प्रबंधन कमेटी की बैठक में शुक्ला ने चुनाव तैयारियों और उसके बेहतर प्रबंधन पर जोर दिया। प्रदेश से बूथ स्तर तक पूरे समन्वय के साथ चुनाव प्रचार पूरी रणनीति के साथ भाजपा की विफलता और इसके भ्रष्टाचार को उजागर किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठकों में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त, तजेंद्र पाल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू, संगठन महामंत्री रजनीश किमटा, पूर्व अध्यक्ष अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता कुलदीप राठौर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल, विनय कुमार, कर्नल धनीराम शांडिल, आशीष बुटेल, रोहित ठाकुर, भवानी सिंह पठानिया, जैनब चंदेल, यदुपति ठाकुर, कौल सिंह, प्रकाश चौधरी, रामलाल ठाकुर, कुलदीप सिंह पठानिया, अनिरुद्ध सिंह, हर्षवर्धन चौहान,  सुधीर शर्मा, सोहन लाल ठाकुर, आश्रय शर्मा, राजेश धर्माणी और विक्रमादित्य सिंह भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed