फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress in charge Rajni Patil in Chamba

मतभेद ठीक पर मनभेद को पार्टी में जगह नहीं: पाटिल

Fri, 10 Aug 2018 10:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा Updated Fri, 10 Aug 2018 10:32 AM IST
विज्ञापन
Himachal congress in charge Rajni Patil in Chamba
PIC

लोकसभा चुनाव की तैयारियां और कांग्रेस को अंतर्कलह से बाहर निकालने के लिए पार्टी प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल वीरवार को हिमाचल पहुंच गई हैं। प्रभारी बनने के बाद पाटिल का यह तीसरा दौरा है।

विज्ञापन


हाल ही में सात दिन तक हिमाचल का दौरा कर चुकीं पाटिल अब तीसरे चरण में 9 से 11 अगस्त तक 3 जिलों में पदाधिकारियों के साथ बैठकें करेंगी। इसी कड़ी में वीरवार को उन्होंने चंबा में कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित किया। 10 को हमीरपुर और 11 अगस्त को पाटिल ऊना में जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगी। 
विज्ञापन


चंबा में प्रदेश अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन में पाटिल ने कहा कि पार्टी में मतभेद तो ठीक है लेकिन मनभेद के लिए कोई जगह नहीं है। कोई नेता आपसी मतभेद को मीडिया में लेकर जाता है तो पार्टी उस पर कार्रवाई सुनिश्चित करेगी। लोकसभा चुनाव के लिए उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी टिकट देती है, सभी मिल कर विधानसभा चुनाव की हार की भरपाई में जुट जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वह पार्टी की एकजुटता का मिशन लेकर काम कर रही हैं। कार्यकर्ता इसमें सहयोग करें। केंद्र की जनविरोधी सरकार के खिलाफ कांग्रेस चंबा में भी शानदार वापसी करेगी। खाते में 15-15 लाख रुपये देने का वायदा करने वाली सरकार के खोखलेपन को जवाब देने की बारी है।

भाजपा के राज में महिला सुरक्षा राम भरोसे
पाटिल ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारों पर तीखा हमला बोला। कहा कि भाजपा के राज में महिलाओं की सुरक्षा राम भरोसे है। दुराचार और उत्पीड़न के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। युवाओं से किए वायदे भी केंद्र ने पूरे नहीं किए। ऐसी सरकार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता से काम करना चाहिए। 


सम्मेलन में नहीं थे वीरभद्र सिंह
आशियान होटल में आयोजित सम्मेलन में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह मौजूद नहीं थे। इस मौके पर कांग्रेस विधायक दल के नेता मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व वन मंत्री ठाकुर सिंह भरमौरी, डलहौजी की विधायक आशा कुमारी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, पीसीसी सचिव नीरज नैयर आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed