फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress: gutbazi came out openly in front of the state in-charge Shukla, many leaders did not reach the meeting

हिमाचल कांग्रेस: प्रदेश प्रभारी शुक्ला के सामने खुलकर सामने आई गुटबाजी, कई नेता बैठक में नहीं पहुंचे

Thu, 31 Mar 2022 10:23 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 31 Mar 2022 10:23 AM IST
सार

हिमाचल कांग्रेस में गुटबाजी एकबार फिर सबके सामने आई है। राजीव भवन शिमला में हुई बैठक से कई वरिष्ठ नेताओं ने बैठक से कन्नी काटी। इनके अलावा शिमला नगर निगम के  मौजूदा कांग्रेस के 12 में से 3 पार्षद ही पहुंचे। 

विज्ञापन
Himachal Congress: gutbazi came out openly in front of the state in-charge Shukla, many leaders did not reach the meeting
हिमाचल कांग्रेस की बैठक। - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के सामने बुधवार को खुलकर गुटबाजी सामने आई है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने बैठक से कन्नी काटी। चुनाव समिति की बुधवार को राजीव भवन में हुई बैठक में सभी 42 सदस्यों को मौजूद रहने के फरमान दिए थे। कमेटी की सदस्य विधायक आशा कुमारी, हर्षवर्धन चौहान, विक्रमादित्य सिंह, अनिरुद्ध सिंह, रोहित ठाकुर और सुखविंद्र सिंह सुक्खू बैठक से नदारद रहे। इनके अलावा शिमला नगर निगम के  मौजूदा कांग्रेस के 12 में से 3 पार्षद ही पहुंचे। बैठक में मौजूद पार्टी नेताओं से मालूम हुआ कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला ने जब चुनाव घोषण पत्र कमेटी के अध्यक्ष हर्ष महाजन से पूछा कि इस कमेटी की एक भी बैठक क्यों नहीं हुई?

विज्ञापन


इस पर महाजन ने गेंद दूसरे पाले में सरकाते हुए कह दिया कि मुझसे नहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर से पूछें और उनके नेतृत्व में बैठक होनी है। बताते हैं कि राजीव शुक्ला मंगलवार की रात ही शिमला पहुंच गए थे। दो गुटों ने अलग-अलग शुक्ला का स्वागत किया। संगठन महासचिव रजनीश किमटा अपने समर्थकों के साथ राज्य अतिथि गृह विली पार्क में गुलदस्ता देने पहुंचे। जबकि, प्रदेशाध्यक्ष राठौर अपने समर्थकों के साथ राजीव भवन में बैठक स्थल पर जायजा लेते रहे। जैसे ही शुक्ला राजीव भवन पहुंचे तो प्रदेशाध्यक्ष ने गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। 
विज्ञापन


 संगठन में बदलाव के सवाल पर शुक्ला बोले-सोनिया गांधी लेंगी फैसला 
एआईसीसी महासचिव और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला ने हिमाचल कांग्रेस में बदलाव के सवाल पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हिमाचल कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को दिल्ली बुलाकर बैठक ली और उनके विचार जानें। सोनिया गांधी लोकतांत्रिक तरीके पर विश्वास करती हैं। शीर्ष नेतृत्व ही ऐसे मामलों में अंतिम फैसला लेता है। हिमाचल में आम आदमी पार्टी से चुनाव में कोई असर नहीं पड़ेगा। थोड़ी बहुत वोटें ही कटेंगी। 6 अप्रैल को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हिमाचल दौरे से कोई फर्क नहीं पड़ेगा, केजरीवाल तो 2 अप्रैल को गुजरात भी जा रहे हैं। कांग्रेस शिमला नगर निगम और विधानसभा चुनाव दमदार तरीके से लड़ेगी और कांग्रेस जीत हासिल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब शुक्ला को सर्किट हाउस में ठहराया
 एआईसीसी महासचिव और हिमाचल के प्रभारी राजीव शुक्ला अभी तक शिमला के  निजी आलीशान होटल में ठहरते रहे हैं। पहली बार राजीव शुक्ला को राज्य के सर्किट हाउस में ठहराया गया है। शुक्ला वीरवार को प्रेस से मिलने के बाद दिल्ली लौटेंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed