{"_id":"5d35ae5d8ebc3e6ce70a96a1","slug":"himachal-congress-find-two-bolero-missing-from-election-campaign-fleet","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस ने खोज निकालीं चुनाव प्रचार के बाद गायब दो बोलरो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस ने खोज निकालीं चुनाव प्रचार के बाद गायब दो बोलरो
Wed, 24 Jul 2019 11:30 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Jul 2019 11:30 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के खोजी दस्ते ने विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आई दस बोलेरो गाड़ियों में से गायब हुईं दो बोलेरो गाड़ियों का सुराग लगा लिया है। दिल्ली से गुप्त रूप से भेजी गई कमेटी के अनुसार एआईसीसी के नाम से पंजीकृत दोनों बोलेरो वाहन हिमाचल में रजिस्ट्रेशन नंबर बदलकर दौड़ाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों ने बताया कि गत विधानसभा चुनाव में एआईसीसी ने पार्टी प्रचार के लिए दस बोलेरो गाड़ियां हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के पास भेजी थीं। इन दस गाड़ियों में से आठ गाड़ियां ही एआईसीसी के पास लौटाई गईं। नए प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के पद भार संभालने के तुरंत बाद एआईसीसी ने पार्टी की संपत्ति का ब्योरा तलब किया तो पता दो बोलेरो गाड़ियां गायब मिलीं।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस कमेटी भी जब दोनों वाहनों का सुराग लगाने में विफल रही तो एआईसीसी ने अपने स्तर पर वाहनों की छानबीन शुरू की। जांच के लिए एआईसीसी की गुप्त टीम भेजी गई। इस टीम ने छानबीन कर पता लगाया कि एक बोलेरो शिमला में तो दूसरी हमीरपुर जिले में चलाई जा रही है। इन दोनों गाड़ियों के नंबर बदल दिए गए हैं।
विज्ञापन
कैसे बदल दिया गया रजिस्ट्रेशन नंबर
एआईसीसी की जांच टीम इस बात को लेकर हैरान है कि दोनों गायब बोलेरो गाड़ियों के नंबर बदल दिए गए हैं। अब यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर कैसे बदल दिए गए। इसके लिए एनओसी कहां से लिया गया। यह भी पता लगाया जा रहा है कि नंबर बदलवाने में किसकी भूमिका है।