फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal congress camp targets cm virbhadra singh

भाजपा ही नहीं, कांग्रेस के एक खेमे के निशाने पर भी सीएम वीरभद्र

Thu, 27 Jul 2017 02:46 PM IST
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला
अरुणेश पठानिया/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 27 Jul 2017 02:46 PM IST
विज्ञापन
Himachal congress camp targets cm virbhadra singh

विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के साथ कांग्रेस का एक कैंप मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को टारगेट कर रहा है। भाजपा जिस सत्ता परिवर्तन की बात हर चुनावी फ्रंट पर कर रही है, उसी नेतृत्व को बदलने की मांग अब कांग्रेस विधायकों ने उठाई है।

विज्ञापन


वीरभद्र हटाओ मुहिम में 6 विधायकों के अलावा पर्दे के पीछे कई कलाकार हैं। कांग्रेस में छिड़ी जंग भाजपा को सूट कर रही है। कांग्रेस में मचे अंदरूनी घमासान पर हाईकमान की चुप्पी नहीं टूट रही।
विज्ञापन


भाजपा के खिलाफ फ्रंट खोलने के बजाय कांग्रेस अपनी अंदरूनी मोर्चाबंदी में उलझती दिख रही है। अनुभवी सुशील शिंदे का प्रदेश प्रभार ग्रहण करने के बाद अब दोनों कैंप मामला सुलझाने से अधिक एक-दूसरे को निपटाने की मुहिम में दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस संगठन सीएम के विरोध में उतर आया

Himachal congress camp targets cm virbhadra singh

कुछ अरसे से प्रदेश में पैदा हुए सियासी हालात से भाजपा नेतृत्व सुकून में है। कांग्रेस प्रदेश संगठन और वीरभद्र सरकार के बीच चल रहे मतभेद अब खुलकर सामने आ रहे हैं। फॉरेस्ट गार्ड होशियार सिंह की रहस्यमयी मौत की गुत्थी से शुरू हुई सियासत को गुड़िया प्रकरण ने चरम पर पहुंचा दिया है।

कानून व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा ने मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को संसद तक घेरा, लेकिन सरकार के लिए स्थिति तब खराब हुई, जब कांग्रेस संगठन उनके विरोध में उतर आया। इस बीच वीरभद्र विरोधी मेजर विजय सिंह मनकोटिया ने भी फ्रंट खोल दिया। सरकार के मंत्री जीएस बाली उनके समर्थन में आ गए। 

मनकोटिया लगातार मुख्यमंत्री पर हमले करते रहे, लेकिन कांग्रेस ने इसे अनुशासनहीनता नहीं माना। भाजपा पर पलटवार तो दूर मुख्यमंत्री कैंप मनकोटिया के बाद गुड़िया प्रकरण से हो रहे डैमेज को कंट्रोल करने में विफल साबित हुआ।

अब 6 विधायकों के अलावा कांग्रेस के कई जिला अध्यक्षों ने हाईकमान से नेतृत्व परिवर्तन के लिए पत्र भेज दिया है। हैरानी यह है कि वीरभद्र कैंप को इस विरोध की भनक तक नहीं लगी। चुनाव से पहले कांग्रेस के भीतर वर्चस्व को लेकर छटपटाहट से भाजपा के चुनावी समीकरणों को मजबूती मिल सकती है।

शिंदे पर टिका है दारोमदार

Himachal congress camp targets cm virbhadra singh

कांग्रेस हाईकमान के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार शिंदे को प्रदेश प्रभारी बनाने के बाद पार्टी के आंतरिक समीकरण बदल सकते हैं। शिंदे के सामने वीरभद्र और सुक्खू कैंप में शीत युद्ध को समाप्त करवाना आसान नहीं है।

चुनाव के मद्देनजर पार्टी को पटरी पर लाने के लिए शिंदे बतौर रेफरी की भूमिका में रहेंगे। दोनों खेमों के फाउल करने पर शिंदे को सीटी को बजानी होगी, बल्कि जरूरत पड़ने पर कुछ नेताओं को लाल कार्ड दिखाकर बाहर करना पड़ सकता है। ऐसे में शिंदे के प्रभारी बनते ही उनके राजनीतिक कौशल की परीक्षा शुरू हो गई है।

शिमला में भाजपा को मिली संजीवनी

Himachal congress camp targets cm virbhadra singh

भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है, जबकि कांग्रेस अपनी खींचतान में उलझी हुई है। भाजपा की अभी तक प्रचार रणनीति से साफ है कि कांग्रेस के मंत्री-विधायकों को कोसने के बजाए मुख्यमंत्री वीरभद्र के खिलाफ ही हमला बोला जाएगा।

भाजपा के आला नेता मानते हैं कि सत्ता वापसी के लिए एकमात्र रोड़ा सीएम वीरभद्र सिंह हैं। शिमला जिला को भाजपा कमजोर मानती है, लेकिन नगर निगम शिमला चुनाव जीतने के बाद गुड़िया प्रकरण से कांग्रेस की साख को पहुंचे नुकसान का फायदा लेने में पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ रही।

सुक्खू को हटाने की लाबिंग में जुटा वीरभद्र खेमा

Himachal congress camp targets cm virbhadra singh

प्रदेश अध्यक्ष सुक्खू को हटाने के लिए वीरभद्र कैंप ने लाबिंग तेज कर दी है। मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और उनके करीबी मंत्री-विधायकों के दिल्ली पहुंचने को इससे जोड़कर देखा जा रहा है। 

हालांकि, दोनों खेमों की तकरार में अब 6 विधायकों के साथ संगठन के कुछ पदाधिकारियों के लेटर बम से नया मोड़ आ गया है। मुख्यमंत्री को हटाने के लिए लिखा पत्र सुक्खू कैंप को मजबूत कर रहा है। सूत्रों के अनुसार वीरवार को भी सीएम कैंप ने कुछ वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं से मुलाकात की है।

आलाकमान अब इस मामले में प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे से रिपोर्ट लेगा। मुख्यमंत्री अपनी चिंता नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी शिंदे के समक्ष प्रदेश को लेकर अपनी चिंताएं जता चुके हैं। माना तो यह भी जा रहा है कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी के सामने भी संगठन की कार्यशैली की बात सीएम ने रखी होगी।

हालांकि, विधायकों के लैटर बम से सीएम कैंप को धक्का लगा है। अब 3 अगस्त को प्रदेश प्रभारी सुशील कुमार शिंदे के हिमाचल दौरे में विधायकों और जिला अध्यक्षों की बैठकों के दौर के बाद स्थिति साफ होगी। शिंदे दौरे के बाद आलाकमान को संगठन सरकार के मतभेदों से अवगत करवाएंगे।

राष्ट्रपति कोविंद से मिले सीएम
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने वीरवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। कोविंद के राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद सीएम उन्हें बधाई देने राष्ट्रपति भवन गए थे। इसके बाद मुख्यमंत्री ने पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी से मुलाकात की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed