फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal Congress authorized Sonia Gandhi to choose the party's national president

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए सोनिया गांधी को किया अधिकृत

Mon, 19 Sep 2022 06:02 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Mon, 19 Sep 2022 06:02 PM IST
सार

मुख्यालय राजीव भवन शिमला में राज्य कांग्रेस कमेटी ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से इस बाबत प्रस्ताव रखा गया। चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इसका अनुमोदन किया।

विज्ञापन
Himachal Congress authorized Sonia Gandhi to choose the party's national president
राज्य कांग्रेस कमेटी की बैठक। - फोटो : twitter@INCHimachal

विस्तार

 हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने के लिए वर्तमान अध्यक्ष सोनिया गांधी को अधिकृत कर दिया है। सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन शिमला में राज्य कांग्रेस कमेटी ने सिंगल लाइन प्रस्ताव पारित किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह की ओर से इस बाबत प्रस्ताव रखा गया। चुनाव प्रचार कमेटी के अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह सुक्खू और नेता विपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने इसका अनुमोदन किया। चुनाव के लिए दिल्ली से नियुक्त एआरओ शमीमा रैना को यह प्रस्ताव सौंपा गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव 17 अक्तूबर को होना है।

विज्ञापन


सोमवार को राजीव भवन शिमला में हुई बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी भी मनोनयन का अधिकार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी को दिया गया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपस्थित सभी प्रतिनिधियों ने एकमत से प्रस्ताव को ध्वनिमत से पारित किया। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कार्यकारिणी के सदस्यों, पदाधिकारी जैसे उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष सहित प्रदेश चुनाव समिति व हिमाचल प्रदेश से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में किसी भी सदस्यों के मनोनयन का पूरा अधिकार दिया गया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 24 से 30 सितंबर तक चलेगी। 
विज्ञापन


पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राठौर ने की राहुल गांधी की पैरवी
बैठक के दौरान कांग्रेस पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को बनाने की पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पैरवी की। उन्होंने कहा कि आज के समय में बहुत जरूरी है कि राहुल गांधी पार्टी की कमान अपने हाथ में लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed