{"_id":"5d1c94f18ebc3e3cec4fe5a7","slug":"himachal-congress-audit-for-expenditure-in-loksabha-elections-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में हिमाचल कांग्रेस के खर्चे को लेकर ऑडिट शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव में हिमाचल कांग्रेस के खर्चे को लेकर ऑडिट शुरू
Wed, 24 Jul 2019 05:00 AM IST
अरविन्द ठाकुर
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
विपिन काला, अमर उजाला, शिमला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Wed, 24 Jul 2019 05:00 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल कांग्रेस कार्यालय (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस के लोकसभा चुनाव खर्चे को लेकर ऑडिट शुरू हो गया है। चुनाव खर्चे पर सवाल उठाते हुए हाईकमान से यह मामला प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर के धुर विरोधियों ने लिखित तौर पर उठाया था। इस पत्र में नेताओं ने कहा था कि हाईकमान अगर पिछले छह साल की अवधि के खर्चों का ऑडिट करा रहा है तो लोकसभा चुनाव खर्चों का ऑडिट भी कराया जाए। हाईकमान पिछले छह साल का ऑडिट कराने का फैसला ले चुका है। इससे पहले लोकसभा चुनाव खर्चे को लेकर ऑडिट शुरू कर दिया है, क्योंकि यह ताजा खर्चा किया गया है।
विज्ञापन
पार्टी सूत्रों के अनुसार लोकसभा चुनाव में हाईकमान से प्रदेश कांग्रेस को करीब 2.50 करोड़ की राशि प्रचार के लिए भेजी गई थी। इसमें कितनी राशि प्रत्याशियों को दी गई और कितनी राशि प्रचार में खर्च की है? स्टार प्रचारकों के हेलीकॉप्टर पर कितनी राशि व्यय की गई है। ऐसे पहलुओं को लेकर लोकल ऑडिट कराया जा रहा है। प्रदेश कांग्रेस ने किन-किन मदों पर यह राशि व्यय की है। इसे भी ऑडिट में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस ने ऑडिट करवाने को दो ऑडिटरों की तैनाती की है। ऑडिट कर रिपोर्ट तैयार कर हाईकमान को भेजी जाएगी। हाईकमान इसके बाद पिछले छह साल के खर्चों का ऑडिट भी कराने की तैयारी में है। नए प्रदेशाध्यक्ष की तैनाती से कुछ समय पहले प्रदेश कांग्रेस के खाते से करीब 11 लाख की राशि ब्लॉक कांग्रेस और कामगार संगठन के खातों में हस्तांतरित कर दी गई थी। यह राशि किस कारण से किस मकसद के लिए दी गई है। इसकी भी जांच की जानी है।
विज्ञापन