{"_id":"5d88b4b88ebc3e93df4235fa","slug":"himachal-congress-appointed-president-in-15-more-blocks","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कांग्रेस ने 15 और ब्लॉकों में नियुक्त किए अध्यक्ष, यहां देखें सूची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कांग्रेस ने 15 और ब्लॉकों में नियुक्त किए अध्यक्ष, यहां देखें सूची
Mon, 23 Sep 2019 05:34 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 23 Sep 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को चौथी सूची जारी कर 15 और ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने पार्टी कार्यालय राजीव भवन में इन्हें नियुक्ति पत्र दिए। नवनियुक्त अध्यक्षों को अब 10 दिनों के भीतर ब्लॉक कार्यकारिणी और 20 दिनों में बूथ कार्यकारिणी का गठन करना होगा।
विज्ञापन
नवनियुक्त अध्यक्षों में फतेहपुर से कैप्टन जीत कुमार शर्मा, भटियात राम सिंह चांबियाल, बैजनाथ वीरेंद्र जंवाल, सरकाघाट सचिन वर्मा, धर्मपुर प्रकाश चंद, आनी संतोष ठाकुर, शिलाई सीता राम शर्मा, करसोग पृथी सिंह नेगी, बल्ह कुलदीप ठाकुर, रामपुर साहिब सिंह मेहता, हरोली विनोद कुमार बिट्टू, नगरोटा बगवां मान सिंह चौधरी, नाहन ज्ञान चंद, घुमारवीं जगवीर सिंह मेहता और कसौली से ठाकुर दास शामिल हैं।
विज्ञापन
कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा ने कहा कि ब्लॉक कार्यकारिणी मे 41 से अधिक और बूथ में 7 से अधिक सदस्य नहीं होंगे। इनमें महिलाओं, युवाओं, अन्य पिछड़ा वर्ग, अनुसूचित जाति और जनजाति को प्राथमिकता देने को कहा गया है।
विज्ञापन