{"_id":"5d876a4c8ebc3e016e0280e9","slug":"himachal-congress-allegation-code-of-conduct-on-kcc-bank-chairman-rajiv-bhardwaj","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग कर रहे राजीव भारद्वाज : कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी गाड़ी का दुरुपयोग कर रहे राजीव भारद्वाज : कांग्रेस
Sun, 22 Sep 2019 06:05 PM IST
अरविन्द ठाकुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धर्मशाला
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sun, 22 Sep 2019 06:05 PM IST
विज्ञापन
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेश कपूर ने केसीसी बैंक के चेयरमैन पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है। कहा कि चुनाव की घोषणा के बाद भी बैंक के चेयरमैन सरकारी गाड़ी का प्रयोग कर रहे हैं। एक तरफ चुनाव आयोग निष्पक्ष चुनाव करवाने की बात कर रहा है, दूसरी ओर लग रहा है प्रदेश में प्रदेश सरकार के दबाव में आचार संहिता के दौरान किए जा रहे उल्लंघनों पर आंखें मूंदकर बैठा है।
विज्ञापन
धर्मशाला और पच्छाद के उपचुनाव की घोषणा के बाद अधिकारियों पर कोई असर नहीं दिख रहा। बैंक के चेयरमैन राजीव भारद्वाज सरकारी गाड़ी नंबर एचपी 56बी-0014 का दुरुपयोग करने से नहीं हिचकिचा रहे हैं। रविवार को भाजपा की शिमला में हो रही बैठक में चेयरमैन सरकारी गाड़ी लेकर गए हैं, जबकि भाजपा के उम्मीदवारों की सूची में ही डॉ. राजीव भारद्वाज का नाम है। ब्लॉक कांग्रेस ने इस पर कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन