फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Himachal: Complete Ban on Transfers of Officers and Employees to Continue Until Further Orders; Govt Takes Dec

हिमाचल: अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण रोक रहेगी जारी, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

Thu, 04 Jun 2026 05:17 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला। Published by: Krishan Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 05:17 PM IST
सार

 जब तक सरकार की ओर से इस संबंध में आगे के निर्देश जारी नहीं किए जाते, तब तक किसी भी राज्य सरकारी अधिकारी-कर्मचारी के तबादले का आदेश नहीं दिया जाएगा। 

विज्ञापन
Himachal: Complete Ban on Transfers of Officers and Employees to Continue Until Further Orders; Govt Takes Dec
हिमाचल सरकार। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश सरकार ने अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादलों पर अगले आदेशों तक रोक जारी रखने का फैसला लिया है। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। गुरुवार को मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से जारी पत्र में सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, उपायुक्तों, बोर्ड-निगमों और विश्वविद्यालयों के प्रमुखों को इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

इससे पहले 6 अप्रैल को लगाई गई थी रोक

इससे पूर्व 6 अप्रैल को पंचायतीराज और शहरी निकाय चुनावों के चलते तबादलों पर रोक लगाई गई थी। कहा गया था कि प्रदेश में विभिन्न स्तरों पर चुनाव संबंधी गतिविधियां चल रही हैं, जिनमें तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों की निरंतर उपस्थिति और निगरानी आवश्यक है। तबादलों से कार्य व्यवस्था बाधित हो सकती है और चुनाव प्रक्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। इसी कड़ी में अब सरकार ने अगले आदेशों पर तबादलों पर रोक बढ़ा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निर्देशों का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा: सरकार

कार्मिक विभाग की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि तबादला प्रतिबंध को लेकर किसी प्रकार की ढील नहीं दी जाएगी। यदि किसी विशेष मामले में तबादला आवश्यक हो तो इसके लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व स्वीकृति लेना अनिवार्य होगा। सभी विभागों को इन निर्देशों का अक्षरशः और पूर्ण भावना के साथ कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है।  निर्देशों को तत्काल सभी अधीनस्थ कार्यालयों तक पहुंचाने और उनके प्रशासनिक नियंत्रण के अंतर्गत आने वाले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों की जानकारी में लाने को कहा है। इन निर्देशों से किसी भी प्रकार का उल्लंघन गंभीरता से लिया जाएगा।

विज्ञापन

पहले 31 मार्च तक के लिए हटाई थी रोक

गौरतलब है कि सरकार ने 13 जनवरी 2026 को क्लास सी और डी कर्मचारियों (शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग के शिक्षण काडर को छोड़कर) के तबादलों पर लगी रोक को 31 मार्च 2026 तक के लिए हटाया गया था। इस के बाद 6 अप्रैल से तबादलों पर रोक लगा दी गई थी। अब शहरी निकाय व पंचायत चुनाव समाप्त होने के बाद भी तबादलों पर रोक को जारी रखा या है। विशेष और अपरिहार्य परिस्थितियों में कुछ मामलों में तबादलों की अनुमति दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed