फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Amar Ujal special conversation with CM Sukhvinder Singh Sukhu

Interview : हिमाचल के सीएम सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा- चुनाव जनता लड़ रही, जनता ही जीतेगी

Thu, 30 May 2024 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर)
अमर उजाला नेटवर्क, नादौन (हमीरपुर) Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 30 May 2024 06:06 AM IST
सार

अब चार लोकसभा सीटों पर भाजपा की हैट्रिक को रोकने के साथ-साथ छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में उनका कड़ा इम्तिहान है।

विज्ञापन
Amar Ujal special conversation with CM Sukhvinder Singh Sukhu
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से अमर उजाला की खास बातचीत। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

मुख्यमंत्री बनने के कुछ ही माह बाद सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा का जिस धैर्य व साहस से सामना किया, उसी का परिचय उन्होंने सरकार के तख्तापलट की कोशिश को नाकाम करने में भी दिया। अब चार लोकसभा सीटों पर भाजपा की हैट्रिक को रोकने के साथ-साथ छह विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में उनका कड़ा इम्तिहान है। प्रचार की कमान संभाले सुक्खू विरोधियों के खिलाफ आक्रामक हैं और सीधे-सीधे इसे जनबल की धनबल से लड़ाई करार दे रहे हैं। वह विश्वस्त हैं कि उनकी सरकार को कोई खतरा नहीं है और सभी छह विधानसभा सीटें कांग्रेस जीतेगी, क्योंकि यह चुनाव वह नहीं, जनता लड़ रही है। मतदान से तीन दिन पहले सुखविंद्र सिंह सुक्खू से नादौन में हुई विजय गुप्ता की विशेष बातचीत...

विज्ञापन


सवाल- लोकसभा की चार और विधानसभा की छह सीटों के लिए प्रचार अंतिम दौर में है। आप कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर कितने विश्वस्त हैं और क्यों?
विज्ञापन

जवाब- यह चुनाव ऐसी परिस्थितियों में होने जा रहा है कि आम चुनाव न होकर विशेष चुनाव बन गया है। जब कांग्रेस को पूर्ण बहुमत हिमाचल की जनता ने दिया, 40 सीटें चुनकर आईं और पांच साल तक हमें काम करने का मौका दिया गया,  फिर ऐसी क्या परिस्थितियां हुईं कि राज्यसभा चुनाव से पहले छह कांग्रेसी विधायक राजनीतिक मंडी में बिके। खरीदने वाली वह पार्टी थी जिसने उन्हें टिकट दिए। क्या सौदा हुआ? हिमाचल की जनता जो देवी देवताओं में विश्वास करती है, इस प्रकार की राजनीति के खिलाफ है। एक जून को जब वह वोट देने जाएगी तो यह बात सोचकर जाएगी कि जो उनके वोट को राजनीति की मंडी में बेचते हैं उन्हें सबक सिखाना है। इस बार के चुनाव जनता लड़ रही है, जनता जीतेगी, धनबल हारेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाल-  2014 व 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस चारों सीटें हार गई थी। इस बार खाता खोलना आपके लिए बड़ी चुनौती है, क्या कहेंगे?
जवाब- 2014 व 2019 में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह जी थे। हमने प्रयास किया था लेकिन चारों सीटें हार गए। भाजपा दस साल से लोकसभा की सीटें जीत रही है। इस बार ऐसा नहीं होगा। यह चुनाव सरकार के कामकाज की भी परीक्षा है। 15 महीने में सरकार ने जनता से जुड़े कार्य किए हैं, कई योजनाओं को लागू किया है तो गलत क्या किया। गलत तो भारतीय जनता पार्टी ने किया कि कांग्रेस के छह विधायक खरीदे और नोट के दम पर सत्ता की कुर्सी हथियाने की कोशिश की।  हमने महिलाओं को 1500-1500 रुपये दिए तो भाजपा ने इसका विरोध किया और चुनाव आयोग से शिकायत की, इसे रुकवाया। कहा गया कि फार्म भरवा सकते हैं, तो हम फार्म भरवा रहे हैं। 2 लाख 37 हजार महिलाओं के अकांउट में पैसा डल चुका है। जून से सभी महिलाओं को मिल जाएंगे। 

सवाल- विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद सरकार को आप कितना स्थिर मान रहे हैं?
जवाब- हमारे 34 विधायक हैं, भाजपा के 25 विधायक हैं। मान लीजिए गलती से अगर यह (छह भाजपा प्रत्याशी) जीत भी जाते हैं तो 31 और 34 हो जाएंगे। हिमाचल की जनता इन छह के छह को बुरी तरह हराएगी क्योंकि वह धनबल को अधिमान नहीं देती। इस बार एक आम परिवार का आदमी मुख्यमंत्री बना है। छह की छह सीटें निचले हिमाचल से आती हैं और 75 साल में पहली बार निचले हिमाचल से कांग्रेस का कोई मुख्यमंत्री बना है। इन छह का बुरा हाल होने वाला है। तीन आजाद विधायकों का भी अभी चुनाव होना है। यह भी आजाद भारत की पहली घटना होगी कि आजाद विधायक विधानसभा के गेट के बाहर धरना दे रहे हैं और कोर्ट में जा रहे हैं  कि हमारा इस्तीफा स्वीकार किया जाए। इसका मतलब क्या हुआ? मतलब है कि कुछ लेनदेन हुआ है। 

सवाल- भाजपा के नेता कह रहे हैं कि चार जून के बाद हिमाचल में कमल खिलेगा?
जवाब- वह भविष्यवक्ता तो हैं नहीं। चार जून को तो हिमाचल की जनता ही तय करेगी। जो कमल बिक चुका है, वह खिलेगा कैसे। बिका हुआ कमल कभी खिलता नहीं। 

सवाल-  आपके पास क्या इसके कोई सबूत हैं। भाजपा कहती है यह आरोप आधारहीन हैं। 
जवाब- मैं जानना चाहता हूं कि वे विधायक एक महीना हिमाचल में नहीं रहे, किसने उनका खर्चा उठाया, हेलिकॉप्टर बुक किए। उसके बाद उन्हें भाजपा में शामिल किया गया। सभी को टिकट दे दिए गए और आज वह चुनाव लड़ रहे हैं। तो क्या यह प्रूफ नहीं है? यही तो प्रूफ है।

सवाल-  भाजपा नेताओं का कहना है कि अग्निवीर को लेकर कांग्रेस गलत तथ्य पेश कर रही है, राहुल गांधी झूठ कह रहे हैं जबकि इससे बहुत फायदा होने वाला है। आप क्या कहेंगे ?
जवाब- ऐसा नहीं है। 75 साल में पहली बार अग्निवीर जैसी योजना आई। अग्निवीर योजना को लागू करने की क्या जरूरत थी ? चार साल बाद वह घर आ जाएंगे। न शहीद का दर्जा मिलेगा, न कैंटीन की या कोई और सुविधा मिलेगी, तो वह चार साल बाद करेंगे क्या? छोटी उम्र में भर्ती होकर क्या फायदा होगा ? वह (भाजपा नेता) कह रहे हैं कि हम इन्हें पैरामिलिट्री फोर्सेस में दस प्रतिशत का आरक्षण देंगे। फौज को कांट्रैक्ट पर बनाने की कोशिश नहीं होनी चाहिए। यह देश की सुरक्षा व गोपनीयता का प्रश्न है।

सवाल-  इस चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप बहुत तल्ख हो गए। आम तौर पर हिमाचल में ऐसा नहीं होता था। पहली बार हुआ कि इस तरह से नेताओं को बिके हुए कहा जा रहा है...मंडी में भी खूब कीचड़ उछला है।  क्या इसे राजनीति में गिरावट नहीं कहा जाएगा ?

जवाब- ठीक कहा। हिमाचल की राजनीति में यह भी पहली बार हुआ है कि छह विधायक भाजपा का कमल खरीदकर चुनाव लड़ रहे हैं। अगर सच बोलने में कोई दिक्कत है तो समस्या है? बिके हुए बोलना सत्य है और सत्य बोलने में कोई अपराध नहीं होता। यह निम्न स्तर नहीं, यह सत्य है। हाथ बेचा और कमल खरीदा। आप ही बताइये... भाजपा ने ईमानदार कार्यकर्ताओं को नहीं पूछा, नेताओं को नहीं पूछा। सौदा हुआ न। तो सौदे को बिके हुए ही बोलेंगे। अब मैं क्या सच भी नहीं बोलूं?

सवाल- मंडी में जो छींटाकशी हुई...?
जवाब- कांग्रेस और भाजपा के दोनों ही उम्मीदवार युवा हैं। कोई ऐसी बात नहीं। राजनीति में जब एक पर आरोप लगता है तो दूसरा उसका जवाब देता है। जिस ढंग का आरोप उन्होंने जिस तरीके से लगाया था, उसका उसी ढंग से जवाब मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed