फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal CM Sukhu said Average purchase of milk increased by 18 percent in a year

Himachal CM: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले: एक साल में 18 फीसदी बढ़ी दूध की औसत खरीद

Thu, 22 Aug 2024 06:58 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Thu, 22 Aug 2024 06:58 PM IST
सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीते एक साल में मिल्कफेड के माध्यम से रोजाना दूध खरीद में 18 फीसदी की वृद्धि की है। 

विज्ञापन
Himachal CM Sukhu said Average purchase of milk increased by 18 percent in a year
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार ने बीते एक साल में मिल्कफेड के माध्यम से रोजाना दूध खरीद में 18 फीसदी की वृद्धि की है। मिल्कफेड बीते साल 1.40 लाख लीटर के मुकाबले इस साल 1.90 लाख लीटर दूध की रोजाना खरीद कर रहा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि दूध में वसा की मात्रा भी 3.50 फीसदी से बढ़कर 3.65 और सॉलिड-नॉट-फैट की मात्रा 7.50 से बढ़कर 7.70 हुई है।

विज्ञापन


मिल्कफेड ने बीते साल मई और जून के मुकाबले इस साल इस समय अवधि में 17.95 करोड़ के अधिक ऋण दिए हैं। मिल्कफेड ने बीते साल मई में 11.01 करोड़ और जून में 11.88 करोड़ रुपये की तुलना में इस वर्ष मई में 19.42 करोड़ और जून में 21.42 करोड़ रुपये के ऋण वितरित किए हैं। दूध की औसत खरीद 1.90 लाख लीटर प्रतिदिन के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई है, जो पिछले वर्ष की 1.40 लाख लीटर प्रतिदिन की तुलना में 18 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने कहा कि दुग्ध क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार पशुपालन को अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित कर रही है, जिसके सकारात्मक परिणाम मिल्कफेड के दूध खरीद के आंकड़ों में साफ हो गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड के सहयोग से जिला कांगड़ा के ढगवार में आधुनिक दुग्ध प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित कर रही है, जिसके लिए 201 करोड़ रुपये जारी किए हैं। संयंत्र की प्रारंभिक क्षमता 1.5 लाख लीटर प्रतिदिन है, जिसे तीन लाख लीटर प्रतिदिन तक बढ़ाया जा सकता है। पूर्ण रूप से स्वचालित इस संयंत्र में दुग्ध आधारित अन्य उत्पाद दही, लस्सी, मक्खन, घी, पनीर, फ्लेवर्ड मिल्क, खोया और मोज़िला चीज के अलावा अन्य डेयरी उत्पाद तैयार किए जाएंगे, जिससे दुग्ध उत्पादकों को उनके उत्पाद के बेहतर मूल्य मिल सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed