Kargil Vijay Diwas 2024: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कारगिल विजय दिवस पर शूरवीरों को किया नमन
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कारगिल विजय दिवस पर कारगिल के शहीदों की शहादत को नमन किया।
विस्तार
भारतीय सेना के अद्भुत शौर्य एवं पराक्रम के प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ की हार्दिक शुभकामनाएं।
— Sukhvinder Singh Sukhu (@SukhuSukhvinder) July 26, 2024
हमारी सेना के वीर जवानों ने अपना सर्वस्व न्यौछावर करते हुए शहादत दी, जिसमें 52 वीर हिमाचल प्रदेश के थे।
मातृभूमि की रक्षा के लिए भारतीय सेना के समर्पण को नमन। देश उनका सदा ऋणी रहेगा।… pic.twitter.com/qN3dmGAMQO
उन्होंने शहीदों को नमन करते हुए कहा कि हम सभी को कारगिल विजय दिवस के अवसर पर मातृभूमि की रक्षा के लिए समर्पित भारत के वीरों पर गर्व है। उन्होंने देश की सुरक्षा कर रहे सशस्त्र बलों के अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प के प्रति आभार व्यक्त किया। कारगिल में दुश्मनों के साथ लोहा लेते हुए हिमाचल के 52 रणबांकुरों ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया और राष्ट्र उनके बलिदान को सदैव याद रखेगा।