फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur untold story

हिमाचल में राम राज, मिस्त्री का बेटा संभालेगा सीएम की कुर्सी

Mon, 25 Dec 2017 12:22 PM IST
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी
अखिलेश महाजन/अमर उजाला, मंडी Updated Mon, 25 Dec 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur untold story

हिमाचल के जिला मंडी के सिराज क्षेत्र के लकड़ी मिस्त्री के बेटे ने सीएम की कुर्सी तक पहुंचकर कमाल कर दिखाया है।

विज्ञापन


जयराम ठाकुर विषम आर्थिक और राजनीतिक परिस्थितियां का सामना करते  हुए हिमाचल के मुख्यमंत्री बनने वाली छठी शख्सियत होंगे।

जयराम ठाकुर के पिता जेठू राम काष्ठकुणी शैली (लकड़ी की नक्काशी) के कुशल कारीगर थे। 

राजनीति में जीत का सफर

himachal cm jairam thakur untold story

आज उनके 52 वर्षीय बेटे ने अपने सियासी किरदार को मेहनत की नक्काशी से ऐसा निखारा कि वे सूबे की सियासत के ही सिरमौर बन गए। जयराम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा कुराणी स्कूल से की।

इसके बाद बगस्याड़ से उच्च शिक्षा प्राप्त कर उन्होंने 1984 में मंडी के आर्ट्स संकाय में दाखिला लिया। वर्ष 1984 में ही मंडी के वल्लभ कॉलेज में कक्षा प्रतिनिधि के पद से राजनीति में जीत का सफर शुरू किया।

युवावस्था में ही उनकी पहचान जुझारू नेता होने के साथ ईमानदार और सादगी पसंद व्यक्तित्व के तौर पर की जाती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed