फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur statement regarding india action on terrorist in pakistan

पूरा देश पीएम के साथ चट्टान की तरह खड़ा: जयराम

Wed, 27 Feb 2019 09:05 PM IST
ashok chauhan न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर / भवारना (कांगड़ा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पालमपुर / भवारना (कांगड़ा) Published by: ashok chauhan Updated Wed, 27 Feb 2019 09:05 PM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur statement regarding india action on terrorist in pakistan

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चट्टान की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की मजबूत सरकार ने ही पाकिस्तान के कुकृत्यों को उजागर किया है। आज पाकिस्तान विश्व समुदाय के बीच अलग-थलग पड़ गया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री दिल्ली से वीडियो कांफ्रेंस के जरिये स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार के साथ सुलह की रैली में मौजूद जनता को संबोधित कर रहे थे। मौसम खराब होने के कारण बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर का कांगड़ा का दौरा रद्द हो गया। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग से ही उद्घाटन और शिलान्यास किए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश के विकास को भाजपा सरकार ने आते ही तेजी दी है। इससे प्रदेश विकास की ओर आगे बढ़ रहा है। विपिन सिंह परमार ने कहा कि प्रदेश स्वास्थ्य के क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है, जिसमें सरकार ने कई योजनाएं चलाई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर खाद्य एवं आपर्ति मंत्री किशन कपूर, शहरी विकास मंत्री सरवीन चौधरी, विधायक रवि धीमान, मुल्खराज प्रेमी, अरुण मेहरा, अर्जुन ठाकुर, रीता धीमान, स्वास्थ्य मंत्री की पत्नी शर्मिला परमार, जिला भाजपा अध्यक्ष विनय शर्मा, मंडल अध्यक्ष देशराज शर्मा, उपायुक्त संदीप कुमार समेत कई लोग मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

himachal cm jairam thakur statement regarding india action on terrorist in pakistan
 मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बुधवार को नई दिल्ली के इंडिया गेट स्थित राष्ट्रीय युद्ध स्मारक का दौरा किया तथा देश के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता के कारण ही शहीदों के सम्मान में ऐसा शानदार स्मारक बन पाया है।

इसे 26000 शहीदों के सम्मान में बनाया गया है। कहा कि इस स्मारक से हमारे देश के नागरिकों में देश के प्रति लगाव, देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव की भावना सुदृढ़ होगी। मुख्यमंत्री ने स्मारक के दौरे के दौरान स्मारक में सैनिकों के बारे में लिखी गई जानकारियों में गहन रुचि दिखाई।

कर्नल डीएस बसेरा और ले. कर्नल संतोष कटोच ने मुख्यमंत्री को स्मारक के विषय में जानकारी दी। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा प्रधान आवासीय आयुक्त संजय कुंडू भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed