फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cm jairam thakur statement over leaders who joined bjp

भाजपा में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत और सम्मान होगा: जयराम

Thu, 20 Jun 2019 08:03 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 20 Jun 2019 08:03 PM IST
विज्ञापन
himachal cm jairam thakur statement over leaders who joined bjp
भाजपा की बैठक में मौजूद सीएम जयराम व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने भाजपा के सदस्यता अभियान पर जनता से आग्रह किया है कि दलीय सीमाओं से ऊपर उठते हुए भाजपा के साथ जुडे़ं और प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करें। भाजपा का सदस्यता अभियान छह जुलाई से शुरू होने वाला है।

विज्ञापन


भाजपा में शामिल होने वाले लोगों का भाजपा स्वागत और सम्मान करेगी। उनकी आशाओं पर खरा उतरने का प्रयास करेगी। प्रदेशाध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेमकुमार धूमल ने कार्यकर्ताओं से उपचुनाव के लिए भी तैयार रहने को कहा। 
विज्ञापन


भाजपा की दो दिवसीय बैठक के अंतिम दिन के समापन सत्र में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि गत लोकसभा चुनाव में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत गौरवमयी इतिहास बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी के नेतृत्व में देश भर में मिली इस शानदार जीत की जब भी चर्चा होगी तो हिमाचल का जिक्र भी अवश्य आएगा। प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक के दूसरे दिन तीन सत्र हुए। इनकी अध्यक्षता सतपाल सत्ती ने की।

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और सदस्यता के राष्ट्रीय सह प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम समेत कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। 

Trending Videos

भाजपा का आगामी लक्ष्य उपचुनाव : सत्ती 

himachal cm jairam thakur statement over leaders who joined bjp
भाजपा की बैठक में मौजूद सीएम जयराम व अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

अध्यक्ष सतपाल सत्ती ने कहा कि लोकसभा चुनाव मेें भाजपा को 90 प्रतिशत बूथों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस कई बूथों पर खाता भी नहीं खोल पाई है। भाजपा का अगला लक्ष्य उपचुनाव हैं। कार्यकर्ताओं को अभी से इसके लिए मेहनत करने की जरूरत है। 

पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने कहा कि प्रदेश में शानदार जीत के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा संगठन बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को नसीहत दी कि ऊंचाई पर पहुंचना आसान है, परंतु ऊंचाई पर बने रहने को मेहनत की आवश्यकता होती है।

कार्यकर्ताओं और नेतृत्व को चाहिए कि वह जनता की आशाओं पर खरा उतरते हुए परिश्रम की पराकाष्ठा करे और उपचुनाव के साथ वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार की पुनरावृत्ति को अभी से कमर कस लें। 

भाजपा कार्य समिति की बैठक में नहीं आए शांता 
भाजपा कार्य समिति की शनिवार को हुई बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार नहीं आ पाए। वह व्यस्त बताए जा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed