...कभी मामू टी स्टाल संभालते थे हिमाचल के सीएम जयराम ठाकुर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के सीएम बने जयराम ठाकुर की सादगी के किस्से आज भी वल्लभ कॉलेज मंडी के गलियारों में गूंजते हैं। खासकर एक छात्र जीवन में कभी न भूलने वाली कैंटीन में। यह कैंटीन कॉलेज के बिलकुल साथ सटा मामू टी स्टाल था।
यहां एबीवीपी का छात्र नेता होते हुए दिन भर साथियों के साथ सियासी रणनीति रची जाती। जब जरूरत पड़े तो मामू टी स्टाल का गल्ला संभालने से भी वे पीछे नहीं रहते।
मुख्यमंत्री के तौर पर जय राम ठाकुर का नाम घोषित होने के बाद टीस्टाल के मामू 65 साल के दीनानाथ गल्ले पर बैठे मिले। टी स्टाल में जयराम के दो पोस्टर लगे हैं। इसके नीचे मेरा सिराज मेरा सम्मान लिखा हुआ है। कुछ कॉलेज के छात्र मामू को घेरे हुए टीवी पर नजरें गढ़ाए बैठे दिखे तो कुछ चाय की चुस्कियां लेते हुए।
जयराम के हवाले ही रहती थी पूरी दुकान
जयराम के नाम पर मुहर लगने पर यहां पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। टी स्टाल के मालिक दीनानाथ उर्फ मामू ने बताया कि 44 साल से यह दुकान चला रहे हैं। पूरा-पूरा दिन जयराम उनकी दुकान में रहते थे।
तंग आर्थिक परिस्थितियों को उन्होंने बेहद करीब से देखा है। अकसर जब वह खाना खाने जाते थे तो दुकान पूरी जयराम के हवाले ही रहती थी। जब भी कॉलेज में खाली पीरियड होता था तो वह एक बेटे की तरह दुकान संभालने आ जाते थे।
मंत्री बने तो भी दुकान नहीं भूली। अभी भी उसी सादगी से याद करना और दुकान में आना वह नहीं भूलते। पैलेस कॉलोनी में वह अपने रिश्तेदार के मकान में रहे हैं। उनकी सादगी मन में उतर जाती है।