{"_id":"66ad056ce65bd5cd380c7e26","slug":"himachal-cloudburst-bodies-of-two-children-found-in-rajban-six-rescued-from-malana-tunnel-46-still-missing-2024-08-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal Cloudburst: राजबन में दो बच्चों के शव मिले, मलाणा टनल से छह किए रेस्क्यू, 46 अभी लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal Cloudburst: राजबन में दो बच्चों के शव मिले, मलाणा टनल से छह किए रेस्क्यू, 46 अभी लापता
Fri, 02 Aug 2024 09:42 PM IST
अंकेश डोगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)/कुल्लू।
संवाद न्यूज एजेंसी, पधर (मंडी)/कुल्लू।
Published by: अंकेश डोगरा
Updated Fri, 02 Aug 2024 09:42 PM IST
सार
शुक्रवार को हिमाचल में बादल फटने की वजह से हुई त्रासदी के बाद मंडी के राजबन में दो बच्चों के शव बरामद किए गए। मलाणा टनल में फंसे दो इंजीनियरों समेत छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया।
विज्ञापन
डिजाइन फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में छह जगह बादल फटने की घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को मंडी के राजबन में दो बच्चों के शव बरामद किए गए। वहीं मलाणा टनल में फंसे दो इंजीनियरों समेत छह लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया। रामपुर के समेज में 36 लोगों समेत 46 लोग अभी लापता हैं। समेज, बागीपुल, राजबन में सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड जवानों ने दिनभर सर्च ऑपरेशन चलाया। राजबन में अभी पांच लोग लापता हैं। लापता लोगों के परिजन और रिश्तेदार खुद भी अपनों को मलबे में ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
चौहार घाटी के राजबन (तेरंग) में रेस्क्यू अभियान के दूसरे दिन लापता दो बच्चों अमन (9) और आर्यन (8) के शव बरामद हुए हैं तो इलाके में चीखपुकार मच गई। शुक्रवार सुबह 6:00 बजे सर्च ऑपरेशन में टीमों ने मोर्चा संभाल लिया जो दिन भर चला। मलबे में समाए दो रिहायशी मकानों का कुछ सामान भी सर्च ऑपरेशन में जुटी टीमों के हाथ लगा। उधर, मंडी के एडीएम मदन कुमार भी सर्च अभियान का जायजा लेने राजबन पहुंचे। राजबन में एहतियात के तौर पर 25 घरों को खाली करवा दिया गया है। इन घरों में रहने वाले लोगों के ठहरने की व्यवस्था गांव में ही खाली घरों में की गई है। प्रशासन ने पीड़ितों को राशन, मेडिकल किट और तिरपाल वितरित किए हैं। हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 25-25 हजार रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
उधर, मलाणा परियोजना के पास बादल फटने के बाद मची तबाही से मलाणा गांव का संपर्क कट गया है। मलाणा जल विद्युत परियोजना में फंसे दो इंजीनियरों सौरव शर्मा, विशाल पांडे, ऑपरेटर डोला सिंह, वेंकटेश, सर्च शाफ्ट के ऑपरेटर टीकम राम और श्रीदेव को सुरक्षित निकाल लिया गया। एनडीआरएफ, पुलिस, पर्वतारोहण संस्थान मनाली, होमगार्ड और छापे राम नेगी रेस्क्यू दल ने संयुक्त रूप से फंसे लोगों को 34 घंटे बाद रेस्क्यू किया। उधर, रामपुर के समेज में लापता 36 लोगों का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
लापता लोगों की ड्रोन से तलाश
मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि राजबन में खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है। अभी पांच लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए ड्रोन की सहायता भी ली जा रही है। हादसे वाले स्थान से नीचे की ओर खड्ड बहती है, जिसमें पानी का बहाव बहुत तेज है। अभी एक तीन माह की बच्ची और 11 साल की लड़की के अलावा तीन लोग लापता हैं।
महिला मंडल कर रहा भोजन की व्यवस्था
खोज अभियान में लगी रेस्क्यू टीमों को ठहरने की व्यवस्था स्कूल के प्रांगण में लगाए अस्थायी टेंटों में की है। पंजौंड़ गांव का महिला मंडल इनके लिए भोजन की व्यवस्था कर रहा है।
मंडी के उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बताया कि राजबन में खोज अभियान युद्धस्तर पर जारी है। अभी पांच लोग लापता हैं, जिनकी तलाश के लिए ड्रोन की सहायता भी ली जा रही है। हादसे वाले स्थान से नीचे की ओर खड्ड बहती है, जिसमें पानी का बहाव बहुत तेज है। अभी एक तीन माह की बच्ची और 11 साल की लड़की के अलावा तीन लोग लापता हैं।
महिला मंडल कर रहा भोजन की व्यवस्था
खोज अभियान में लगी रेस्क्यू टीमों को ठहरने की व्यवस्था स्कूल के प्रांगण में लगाए अस्थायी टेंटों में की है। पंजौंड़ गांव का महिला मंडल इनके लिए भोजन की व्यवस्था कर रहा है।