फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal Chamba suicide case locals protested and gheraoed the police station

छात्र की आत्महत्या पर गुस्साए ग्रामीण, थाने का किया घेराव

Sun, 13 Aug 2017 11:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहो (चंबा)
ब्यूरो/अमर उजाला, साहो (चंबा) Updated Sun, 13 Aug 2017 11:26 AM IST
विज्ञापन
Himachal Chamba suicide case locals protested and gheraoed the police station

हिमाचल के चंबा जिले में साहो क्षेत्र में युवक के जहर खाकर जान देने का मामला गर्मा गया है। गुस्साए लोगों ने शुक्रवार देर रात को सदर थाने का घेराव किया और जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे 250 से अधिक लोग युवक को आत्महत्या के लिए उकसाने वालों के खिलाफ कड़ी करने की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन


डीएसपी जितेंद्र चौधरी के आश्वासन पर गुस्साए लोग शांत हुए। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि मामले में संलिप्त सभी लोगों पर कड़ी कार्रवाई होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। ग्रामीणों ने एक हफ्ते में संतोषजनक कार्रवाई न होने पर फिर थाने का घेराव करने की चेतावनी दी है। 
विज्ञापन


उधर, पुलिस ने धारा 342, 323, 306 और 66ए के तहत मामला दर्ज कर वीडियो बनाने के आरोपी दुकानदार तजिंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। दो दिन पहले चंबा बाजार में मोबाइल चोरी के आरोप में युवक के पिता की पिटाई कर दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया था वीडियो

Himachal Chamba suicide case locals protested and gheraoed the police station

आरोपियों ने वीडियो बनाकर इसे सोशल साइट्स पर अपलोड कर दिया था। शुक्रवार को बेटे हितेश ने जब वीडियो सोशल साइट्स पर देखा तो आहत होकर उसने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

इससे गुस्साए लोगों ने थाने का घेराव कर दिया। वे मांग कर रहे थे कि युवक की आत्महत्या के मामले में सभी आरोपियों को जल्द पकड़ा जाए। शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया गया।

दोपहर बाद उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया। वहीं, पुलिस अधीक्षक वीरेंद्र तोमर ने बताया कि दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

वीडियो बनाने तथा अपलोड करने में संलिप्त सभी लोगों की पहचान की जाएगी। एक व्यक्ति की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed