फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal chamba news: three killed as landslide hits car drowned in ravi river

हिमाचल: भूस्खलन की चपेट में आई कार रावी नदी में डूबी, तीन लोगों की मौत

Mon, 19 Jul 2021 11:54 AM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 19 Jul 2021 11:54 AM IST
सार

कल्यानो उम्र 57 साल, सुभद्रा उम्र 55 वर्ष, तेज नाथ उम्र 28 वर्ष कार सहित रावी नदी में बह गए हैं। पुलिस व प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया है। 

विज्ञापन
himachal chamba news: three killed as landslide hits car drowned  in ravi river
महिला का शव बरामद किया गया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में दर्दनाक हादसा पेश आया है। धरवाला से भरमौर सड़क पर एक कार भूस्खलन की चपेट में आने से रावी नदी में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कार में सवार तीनों लोग एक ही परिवार से थे। डीएसपी चंबा टीम के साथ मौके पर रवाना हुए हैं। अभी तक एक शव बरामद किया गया है। कल्यानो उम्र 57 साल, सुभद्रा उम्र 55 वर्ष, तेज नाथ उम्र 28 वर्ष कार सहित रावी नदी में बह गए हैं। 

विज्ञापन


पुलिस व प्रशासन ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू किया है। वहीं चंबा-तीसा मार्ग पर कोटी के पास आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हुई है। हादसे में चालक की मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed