फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Himachal Chamba News: Mohit thakur death in charter plane crash in madhya pradesh

Chamba News: मध्य प्रदेश में चार्टर विमान दुर्घटना में बनीखेत के पायलट मोहित की मौत

Sun, 19 Mar 2023 06:20 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा)
संवाद न्यूज एजेंसी, बनीखेत (चंबा) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 19 Mar 2023 06:20 PM IST
सार

मोहित ठाकुर की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
Himachal Chamba News: Mohit thakur death in charter plane crash in madhya pradesh
पायलट मोहित ठाकुर (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद

विस्तार

मध्य प्रदेश के बालाघाट में चार्टर विमान दुर्घटना में बनीखेत के युवक मोहित ठाकुर (25) पुत्र कौशल ठाकुर की मौत हो गई है। यह हादसा बालाघाट जिले के लांजी और किरनापुर के बीच भक्कुटोला-कोसमारा की पहाड़ी में हुआ। मोहित वर्तमान में चार्टर विमान में नए ट्रेनी पायलटों को प्रशिक्षण देने का कार्य कर रहे थे। हादसे में उनके साथ ट्रेनी पायलट रुकशंका वरसुका की भी मौत हो गई।

विज्ञापन


बनीखेत की ग्राम पंचायत पुखरी निवासी मोहित ठाकुर बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखते थे। उन्होंने गुरुनानक पब्लिक स्कूल डलहौजी से शिक्षा ग्रहण की है। इसके बाद बरेली में पायलट की शिक्षा ग्रहण करके पायलट बनें। उनके परिवार में एक भाई और माता-पिता है। भाई हमीरपुर में शिक्षा ग्रहण कर रहा है। माता सरकारी स्कूल में शिक्षक है और पिता निजी कंपनी में इंजीनियर हैं। मोहित ठाकुर की मौत की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed