फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   himachal chamba news: four family Members get sick after eating jungli mushroom

चंबा: जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोग बीमार

Tue, 27 Jul 2021 08:38 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, चंबा
अमर उजाला नेटवर्क, चंबा Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Tue, 27 Jul 2021 08:38 PM IST
सार

चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि जंगली मशरूम खाने से चार लोगों की तबीयत खराब हुई है। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
himachal chamba news: four family Members get sick after eating jungli mushroom
जंगली मशरूम खाने से बीमार हुए लोग चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंबा जिले में जंगली मशरूम खाने से एक ही परिवार के चार लोगों की तबीयत खराब हो गई। तीन लोगों को को प्राथमिक उपचार के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है जबकि एक महिला को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। बीमार हुए लोगों की पहचान भुवनेश पुत्र गजिंदर निवासी गांव भनौता, गजिंदर पुत्र बुधिया राम, महिमा पत्नी भुवनेश निवासी भनौता और नीलम कुमारी पत्नी गजिंदर निवासी भनौता के रूप में हुई है।

विज्ञापन


भुवनेश कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने घर के साथ लगते जंगल से जंगली मशरूम एकत्रित कर सब्जी बनाने के लिए लाए थे। मशरूम की सब्जी बनाने के बाद जब परिवार के लोगों ने उस सब्जी को खाया तो थोड़ी देर के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत जब ज्यादा खराब होने लगी तो सभी लोग चंबा मेडिकल कॉलेज में इलाज के लिए पहुंचे।
विज्ञापन


जहां पर मौजूद चिकित्सक ने उनकी तबीयत के खराब होने का कारण पूछा तो उन्होंने जंगली मशरूम खाने की बात कही। जिसके बाद चिकित्सकों ने उनका उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर देवेंद्र ने बताया कि जंगली मशरूम खाने से चार लोगों की तबीयत खराब हुई है। अस्पताल में उनका उपचार किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed