{"_id":"5d0d16af8ebc3e079f1b37c9","slug":"himachal-ceo-sent-report-of-mla-to-resignation-ec","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायकों के इस्तीफे की रिपोर्ट सीईओ ने चुनाव आयोग को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायकों के इस्तीफे की रिपोर्ट सीईओ ने चुनाव आयोग को भेजी
Sat, 22 Jun 2019 10:58 AM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jun 2019 10:58 AM IST
विज्ञापन
भारत निर्वाचन आयोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश की दो विधानसभा सीटों से निर्वाचित विधायकों के सांसद बनने और विधायकी से इस्तीफा देने के बाद प्रदेश निर्वाचन कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग को इसकी रिपोर्ट भेज दी है। रिपोर्ट में दोनों विधायकों के इस्तीफे की विधानसभा से मिली जानकारी संलग्न की गई है।
विज्ञापन
रिपोर्ट के बाद अब चुनाव आयोग प्रदेश की दोनों सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर फैसला लेगा। लोकसभा चुनाव में भाजपा के धर्मशाला से विधायक और जयराम सरकार में मंत्री किशन कपूर और पच्छाद से विधायक सुरेश कश्यप चुनाव लड़े थे।
विज्ञापन
दोनों ने अपने संसदीय क्षेत्र कांगड़ा और शिमला से जीत हासिल की। इसके बाद चौदह दिन के अंदर दोनों ने विधानसभा सदस्य के पद से इस्तीफा दे दिया। हालांकि, अभी किशन कपूर ने मंत्री पद से इस्तीफा नहीं दिया है।
विज्ञापन
विधानसभा अध्यक्ष के दोनों का इस्तीफा स्वीकार किए गए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने बीते दिनों मुख्य निर्वाचन कार्यालय को इसकी जानकारी दे दी। अब मुख्य निर्वाचन कार्यालय ने भारत निर्वाचन आयोग को इसकी जानकारी भेज दी है।
सूत्रों का कहना है कि इस आधिकारिक रिपोर्ट के आने के बाद ही अब चुनाव आयोग प्रदेश में उपचुनाव कराने को लेकर तिथियों पर विचार शुरू करेगा। चूंकि देश के कई प्रदेशों में उप चुनाव होने हैं, ऐसे में माना जा रहा है कि सभी राज्यों के लिए एक साथ उपचुनाव की तारीखों का एलान हो सकता है।