फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal Central University will give free coaching to 100 students of scheduled castes

धर्मशाला: अनुसूचित जाति के 100 विद्यार्थियों को निशुल्क कोचिंग देगा केंद्रीय विश्वविद्यालय

Fri, 22 Apr 2022 07:56 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला
संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 22 Apr 2022 07:56 PM IST
सार

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में इस संबंध में केंद्रीय विश्वविद्यालय और आंबेडकर फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

विज्ञापन
himachal Central University will give free coaching to 100 students of scheduled castes
हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय में डॉ. आंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना की जाएगी। यह केंद्र अनुसूचित जाति के 100 विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगा। प्रो. प्रदीप कुमार इस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के कार्यक्रम समन्वयक होंगे। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार की मौजूदगी में बनारस हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी में इस संबंध में केंद्रीय विश्वविद्यालय और आंबेडकर फाउंडेशन के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया। देश भर से चुने गए 30 विवि में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विवि धर्मशाला भी शामिल है। 

विज्ञापन



विवि की ओर से कुलसचिव (अतिरिक्त कार्यभार) डॉ. सुमन शर्मा ने आंबेडकर फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने इस समझौता ज्ञापन पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विश्वविद्यालय देश भर के विश्वविद्यालयों में अपनी अलग पहचान बनाने में निश्चित रूप से सफल होगा। आंबेडकर फाउंडेशन के साथ हुए समझौता ज्ञापन के बाद विवि अपने प्रगति पथ पर एक कदम और आगे बढ़ा है। यह केंद्र 100 अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा के लिए नि:शुल्क कोचिंग प्रदान करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed