{"_id":"5fe21a2c2c40fb1fc33de259","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-these-big-decisions-are-expected","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, ये बड़े फैसले होने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, ये बड़े फैसले होने की उम्मीद
Wed, 23 Dec 2020 10:38 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 23 Dec 2020 10:38 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक(फाइल)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल प्रदेश के निजी स्कूलों में सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली को लेकर बुधवार को फैसला होने के आसार हैं। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट बैठक में प्रदेश भर में इस मामले में जारी विरोध पर चर्चा के आसार हैं। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में जनवरी 2021 में छुट्टियां देने या न देने के अलावा नए साल से ग्रीष्मकालीन सरकारी स्कूलों में शिक्षकों को नियमित बुलाने पर भी बुधवार को फैसला हो सकता है।
विज्ञापन
कोरोना वायरस को रोकने के बारे में भी बैठक में प्रस्तुति दी जाएगी। पंचायतों और नगर निकायों के चुनाव के बीच एहतियात के बारे में भी कैबिनेट सख्त निर्णय ले सकती है। नाइट कर्फ्यू खत्म करने या इसकी अवधि घटाने के अलावा समारोहों में लोगों की भीड़ 50 से 100 की जा सकती है। ऐसे तमाम विषय बैठक में जा सकते हैं। निजी स्कूलों में कोरोना संकट के बीच सिर्फ ट्यूशन फीस वसूली को लेकर शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर कई बार बयान दे चुके हैं। हालांकि मंत्री के बयान के एक सप्ताह बाद भी इसके लिखित आदेश जारी नहीं हुए।
विज्ञापन