{"_id":"5ebad70a13bee362f6126a86","slug":"himachal-cabinet-meeting-today-many-proposals-may-be-approved","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल कैबिनेट बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
Wed, 13 May 2020 09:52 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 13 May 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल कैबिनेट बैठक
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की अहम बैठक होगी। होटल पीटरहॉफ में सुबह 11 बजे से होने वाली बैठक में स्वास्थ्य, परिवहन, उद्योग, कृषि व बागवानी जैसे अहम महकमे राजस्व अर्जन बढ़ाने और आम लोगों को राहत देने से संबंधित प्रस्ताव पेश करेंगे।
विज्ञापन
इसमें वाहनों के पंजीकरण की फीस बढ़ाने, बिजली में कोरोना सेस लगाने जैसे निर्णय शामिल हैं। पिछली बैठक में कोरोना से हुए नुकसान से उबरने और आर्थिक गतिविधियां शुरू करने को गठित कैबिनेट सब कमेटी ने प्रस्तुति दी थी। इसके बाद कैबिनेट ने विभिन्न विभागों को संबंधित प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन