फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   himachal cabinet meeting today 12 october 2018

कैबिनेट की बैठक आज, खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

Fri, 12 Oct 2018 10:49 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Fri, 12 Oct 2018 10:49 AM IST
विज्ञापन
himachal cabinet meeting today 12 october 2018

जयराम मंत्रिमंडल की बैठक आज को राज्य सचिवालय में आयोजित होगी। बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों के अलावा कई विभागों में रिक्त पद भरने को मंजूरी दी जा सकती है। इससे पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर खुद की घोषणाओं की वर्तमान स्थिति की भी समीक्षा करेंगे। वहीं प्रदेश के पहले केंद्रीय विश्वविद्यालय का धर्मशाला के समीप जदरांगल में 350 कनाल भूमि पर कैंपस बनना लगभग तय हो गया है।

विज्ञापन


शुक्रवार को होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में मानव संसाधन एवं विकास मंत्रालय के नाम पर कैंपस बनाने के लिए भूमि ट्रांसफर करने का प्रस्ताव लाया जा रहा है। राजस्व विभाग के इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है, जिससे कैंपस निर्माण का रास्ता साफ हो जाएगा।
विज्ञापन


जिला कांगड़ा के जदरांगल में करीब 350 कनाल भूमि केंद्रीय विश्वविद्यालय के कैंपस के लिए चिह्नित की गई है। अभी यह भूमि शिक्षा विभाग के नाम पर है। मंत्रिमंडल की बैठक में इस भूमि को केंद्र सरकार को लीज पर देने का फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय विश्वविद्यालय के निर्माण की स्वीकृति 20 जनवरी 2009 को मिली थी। भवन निर्माण के लिए 400 करोड़ रुपये की राशि आवंटित हो चुकी है। यूपीए सरकार के समय केंद्रीय भूमि चयन समिति ने बैजनाथ से इंदौरा और धर्मशाला से कलोहा तक भूमि का निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपी थी।


बाद में धर्मशाला और देहरा में कैंपस बनाने को लेकर मामला फंस गया। वर्तमान में देहरा में भी सीयू का कैंपस चल रहा है। अब जदरांगल में भी कैंपस बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed